Advertising
Home Top stories उद्यमियों ने फिर उठाया बंद कट का मुद्दा: कमिश्नर ने अधिकारियों...
Advertising
<

उद्यमियों ने फिर उठाया बंद कट का मुद्दा: कमिश्नर ने अधिकारियों की टीम बनाई; मौके का निरीक्षण कर जानेंगे समस्या – Gorakhpur News

0
उद्यमियों ने फिर उठाया बंद कट का मुद्दा:  कमिश्नर ने अधिकारियों की टीम बनाई; मौके का निरीक्षण कर जानेंगे समस्या – Gorakhpur News

उद्यमियों ने फिर उठाया बंद कट का मुद्दा: कमिश्नर ने अधिकारियों की टीम बनाई; मौके का निरीक्षण कर जानेंगे समस्या – Gorakhpur News

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने गुरुवार की शाम मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

आयुक्त सभागार में गुरुवार की शाम कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। उद्यमियों ने समस्याओं से कमिश्नर को अवगत कराया। सहजनवा में हाईवे पर कट बंद होने के कारण होने वाली परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों

.

बैठक में उद्यमियों ने सहजनवा में कट बंद होने का मामला उठाया।

बैठक में कॉमन एन्फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की स्थापना का मामला भी उठाया गया। बैठक में बताया गया कि सीईटीपी की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इसका डीपीआर नए सिरे से तैयार कर नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा जा चुका है।

कमिश्नर ने गीडा क्षेत्र के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए समय अवधि के संबंध में अपने सुझाव के लिए ड्राफ्ट उद्यमियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Advertising

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष दीपक कारीवाल ने कहा कि इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट एंड इम्प्लायमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017 के अंतर्गत श्री सिद्धेश्वरी उद्योग की ओर से प्रस्तुत सब्सिडी आवेदन काफी समय से लंबित है। आवेदन पर अभी तक न तो कोई प्रगति दिखाई दी है और न ही सब्सिडी राशि का वितरण किया गया है। उद्योगों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उद्योगों को लगातार आंशिक बिल प्राप्त हो रहा है। उद्यमी की ओर से भुगतान करने के बाद भी समय से सिस्टम में अपडेट नहीं हो रहा। जिसके कारण बिल में बकाया दर्शाया जाता है। जिससे अनावश्यक लेट पेमेंट चार्ज लगता है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की ओर से सुरक्षा धनराशि पर ब्याज देने का प्रावधान लेकिन विनायक उद्योग का 2019 से 2024 तक का ब्याज अभी तक समायोजित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को छह बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising