ईडी ने अटकाई कांग्रेस में संगठनात्मक व राजनीतिक नियुक्तियां, नेता विरोध-प्रदर्शनों में व्यस्त | Waiting for political appointments in Congress for three years | Patrika News

109
ईडी ने अटकाई कांग्रेस में संगठनात्मक व राजनीतिक नियुक्तियां, नेता विरोध-प्रदर्शनों में व्यस्त | Waiting for political appointments in Congress for three years | Patrika News

ईडी ने अटकाई कांग्रेस में संगठनात्मक व राजनीतिक नियुक्तियां, नेता विरोध-प्रदर्शनों में व्यस्त | Waiting for political appointments in Congress for three years | Patrika News

संगठन को मजबूत करने की कवायद छोड़ पार्टी के तमाम नेता इन दिनों ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में व्यस्त हैं।

2 माह से लगातार चल रहा है ईडी का विरोध
दिलचस्प बात तो यह है कि तो कांग्रेस के तमाम नेता पिछले 2 महीने से संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद छोड़कर ईडी के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर राजस्थान के नेता तक भी धरने प्रदर्शनों में व्यस्त हैं, संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ-साथ राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद भी ठंडे बस्ते में पड़ी है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता तीन साल से लगातार राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने का इंतजार करते आ रहे हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि ईडी के खिलाफ विरोधप्रदर्शन ने पूरी तरह से संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद पर ब्रेक लगा दिया है। अब यह नियुक्तियां कब होंगी इस बारे में कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है।

जवाब दे रहा कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध
इधर पिछले साढे़ 3 साल से राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में एडजस्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के सब्र का बांध भी अब जवाब देने लगा है, जिन कार्यकर्ताओं का नंबर पहले राजनीतिक नियुक्तियों में नहीं आ पाया था वो कार्यकर्ता अब खुद को संगठन में एडजस्ट कराना चाहते थे लेकिन अभी तक जिला और ब्लॉक लेवल पर भी संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं हो पाई है जबकि 5 जून तक 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा करने का दावा पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से किया गया था।

धरने प्रदर्शनों में भी इसलिए दिख रही कार्यकर्ताओं की कमी
ईडी के खिलाफ पिछले 2 माह से और धरने प्रदर्शन और महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में लाख कोशिशों के बावजूद भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा नहीं हो पा रही है। इसके पीछे भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं न तो राजनीतिक नियुक्तियों में अडजस्ट किया गया है और न ही संगठन में। तो ऐसे में कार्यकर्ता किस मुंह से धरने प्रदर्शनों में जाएं, अगर कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया जाता तो कार्यकर्ता दमखम के साथ धरने प्रदर्शनों में आगे रहते।

जिला और ब्लॉक लेवल पर भी होनी हैं 25 हजार से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां
बड़ी बात तो यह है कि जिला और ब्लॉक लेवल पर भी करीब 25 हजार से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इन नियुक्तियों को लेकर भी 2 साल पहले कवायद शुरू की गई थी लेकिन आज तक भी जिला और ब्लॉक लेवल की सरकारी समितियों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं की गई हैं, इसे लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है।

एक दर्जन बोर्ड-निगमों और यूआईटी में होनी हैं नियुक्ति
दरअसल गहलोत सरकार ने अपने 3 साल के शासन के बाद विभिन्न बोर्ड-निगमों और आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां की थीं लेकिन अभी भी एक दर्जन बोर्ड- निगमों और यूआईटी ऐसी हैं जहां पर राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं।

इसके लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त लॉबिंग भी की थी। कहा जा रहा था कि राजनीतिक नियुक्तियों की दो सूची जारी होने के बाद तीसरी सूची भी जल्द जारी होगी लेकिन पिछले 5 महीने से पार्टी कार्यकर्ता और नेता तीसरी सूची का इंतजार ही करते आ रहे हैं।

वीडियोः-देखिए मंत्री ममता भूपेश ने होर्स ट्रेडिंग को लेकर क्या कहा?



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News