HomeTop storiesइंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर विवेक यादव: पिता...
Advertising
<
इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर विवेक यादव: पिता बोले मैं तो नहीं पढ़ पाया बेटा करेगा नाम रोशन, दादी बोली बहुत मुसीबत से आगे बढ़ा – Azamgarh News
इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर विवेक यादव: पिता बोले मैं तो नहीं पढ़ पाया बेटा करेगा नाम रोशन, दादी बोली बहुत मुसीबत से आगे बढ़ा – Azamgarh News h3>
यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंबारी इलाके के रहने वाले विवेक यादव का सपना इंजीनियर बनने का है। विवेक यादव को यूपी की टॉप 10 लिस्ट में आठवां स्थान हासिल हुआ है। जबकि जिले में पहला स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विवेक यादव को 600 में से 579 नंबर मिले हैं। जो कि प्रतिशत में 96.50 प्रतिशत है। नियमित 6 से 7 घंटे की पढ़ाई करने वाले विवेक यादव के पिता चक्की चलकर अपनी आजीविका चलाते हैं। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर विवेक यादव का कहना है कि मुझे अपनी सफलता पर पूरा भरोसा था। लगातार टेस्ट देता था। और कोचिंग भी ले रहा था। ऐसे में मुझे मेरी में आने की पूरी उम्मीद थी। बेहद मामूली परिवेश से आने वाले विवेक यादव की सफलता से पूरा परिवार खुश है। जो भी घर आ रहा है वह विवेक यादव को मिठाई खिला रहा है। जहां पिता बेटे की सफलता पर गदगद है तो वही दादी भी अपने पोते की उपलब्धि पर काफी खुश नजर आई। विवेक यादव की मां पूनम देवी मायके गई हैं। मायके से ही बेटे को इस सफलता के लिए आशीर्वाद दे रही हैं। हालांकि दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए दादी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और बोल पड़ी की पोता बहुत मुसीबत से आगे बढ़ रहा है। पढ़ लिखकर कुछ बन जाएगा तो हमें और खुशी होगी। जिले में बेहद सामान्य परिवेश के जिस तरह से बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी मेहनत से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निश्चित रूप से सुखद संकेत है। इंजीनियर बनना है सपना
दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए विवेक यादव ने बताया कि मेरा सपना इंजीनियर बनने का है। अपनी सफलता को लेकर परिजनों और गुरुजनों को श्रेय देते हुए कहा कि इतनी मेहनत में परिजनों और गुरुजनों का भी बहुत योगदान रहा। सभी लोगों ने सपोर्ट किया। यही कारण है कि आज परिणाम सबके सामने हैं। लगातार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के सवाल पर विवेक यादव का कहना है कि सोशल मीडिया का यदि सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो उसे बहुत अच्छी उपलब्धि हासिल की जा सकती हैं। दादी बोली मुसीबत से आगे बढ़ा है पोता
दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए विवेक यादव की दादी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि आज पोते की उपलब्धि पर बहुत खुश हूं पोता बहुत मुश्किल से आगे बढ़ा है। पर लिखकर कुछ बन जाए तो हमें निश्चित रूप से और खुशी होगी। पिता बोले हम नहीं पढ़ पाए बेटा आगे बढ़ रहा है अच्छा लग रहा है
अपने गांव में ही चक्की चलाने वाले विवेक यादव के पिता कमलेश यादव ने बताया कि हम भले नहीं पढ़ पाए पर आज बेटा आगे बढ़ रहा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। भविष्य में नाम करेगा। हम लोग भले नहीं पढ़ पाए पर बेटा हम सभी लोगों का नाम ऊंचा करेगा। हमारी तरफ से बेटे को बहुत शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews