आ रहा शाओमी का ‘नया’ Redmi Note 8 स्मार्टफोन, 48 मेगापिक्सल का होगा मेन कैमरा h3>
शाओमी (Xiaomi) का एक नया स्मार्टफोन आ रहा है। यह Xiaomi Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन है। शाओमी ने रेडमी नोट 8 (2021) को कन्फर्म किया है। शाओमी अपने इस स्मार्टफोन की सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर जमकर मार्केटिंग की है। शाओमी ने अब अपने इस स्मार्टफोन के टीजर रिलीज किए हैं, जिससे फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन कन्फर्म हुआ है। Redmi Note 8 (2021) का डिजाइन फ्रेम साल 2019 में लॉन्च हुए Redmi Note 8 से मिलता है।
फोन के बैक में होगा 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
शाओमी के Redmi Note 8 (2021) के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन के बैक में वर्टिकल कैमरा सेटअप होगा। साल 2019 में आए रेडमी नोट 8 फोन की तरह ही Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन में 6.3 इंच का LCD डिस्प्ले होगा। फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा। फोन के बैक में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। मेन कैमरे के अलावा, फोन के बैक में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आ रहा सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन, कुछ ऐसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
2 कलर ऑप्शन में आ सकता है यह स्मार्टफोन
स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस को भी टीज किया गया है। ऑरिजनल मॉडल की तरह ही Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन नेप्च्यून ब्लू और मूनलाइट जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया होगा। शाओमी ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन Helio G85 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। फोन के पुराने वर्जन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया था। Redmi Note 8 (2021) को हाल में FCC सर्टिफिकेशन प्लैटफॉर्म पर देखा गया है। इससे पता लगा है कि स्मार्टफोन MIUI 12.5 और 4,000 mAh की बैटरी के साथ आएगा।
Meet the #RedmiNote8 2021!#ThePerformanceAllStar is coming soon. pic.twitter.com/5fXuWr60Cl
— Xiaomi (@Xiaomi) May 21, 2021
Advertising
यह भी पढ़ें- खो गया आपका Aadhaar card? घर बैठे ऐसे बनवाएं नया, घर पर होगी डिलीवरी
शाओमी के इस नए स्मार्टफोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन 4GB तक के रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
संबंधित खबरें