आरटीजएस पर सोना-चांदी में सुधार | Improvement in gold and silver on RTJS | Patrika News

13
आरटीजएस पर सोना-चांदी में सुधार | Improvement in gold and silver on RTJS | Patrika News

आरटीजएस पर सोना-चांदी में सुधार | Improvement in gold and silver on RTJS | Patrika News


इंदौरPublished: Feb 16, 2023 06:25:50 pm

इंदौर बाजार ….. 16-2-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 67000 रुपए किलो

आरटीजएस पर सोना-चांदी में सुधार

आरटीजएस पर सोना-चांदी में सुधार

नकदी में सोना-चांदी के दाम स्थिर
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव स्थिर रहने से घरेलू बाजार में भी नकदी में सोना-चांदी के दाम स्थिर रहे, हालांकि आरटीजएस पर दामों में सुधार देखा गया। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1845.50 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1837.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 21.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 21.53 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी (99.50) 57550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 66400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 67000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
नई लहसुन की 7 हजार बोरी आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नई लहसुन में मांग बनी रही। नई लहसुन की 7000 बोरी आवक हुई। नया लहसुन ऊंटी क्वालिटी 7100 से 7500, देशी लहसुन 6000 से 6500, एवरेज 4500 से 5000 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 40 व नए आलू की 35 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 900 से 1100 व राशन 800 से 1100 रुपए क्विंटल बिका। प्याज नया 900 से 1100, एवरेज 600 से 700 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
मूंगफली की आपूर्ति कम होने से तेल की कीमतें बढ़ी
इंदौर. मूंगफली की आपूर्ति में कमी आने से तेल की कीमतों में तेजी आई है। लूज में मूंगफली तेल 1720 रुपए प्रति 10 किलो बिका। सोयाबीन तेल के दाम दबे रहे। प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन के दामों में गिराव रही। देश की मंडियों में 3.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.70 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 25 हजार व अन्य राज्यों में 30 हजार बोरी सोयाबीन आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1700 से 1720, मुंबई मूंगफली तेल 1700, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1140 से 1145, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1135 से 1140, मुंबई सोया रिफाइंड 1150 से ॅ1155, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 1015, राजकोट तेलिया 2730, गुजरात लूज 1725, कपास्या तेल इंदौर 1080 रुपए।
तिलहन : सरसों 5400 से 5550, रायड़ा 5000 से 5400, सोयाबीन 4900 से 5495 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44500 से 45000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5650, कास्ता 5500, खंडवा 5575, रुचि 5500, लक्ष्मी 5540, सांवरिया 5575, धानुका 5610, एमएस नीमच 5650, एमएस पचोर 5540, एवी 5550 व सिवनी 5500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1975, देवास 1975, उज्जैन 1975, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 3000 रुपए।
—-
स्टॉकिस्टों की खरीदी से तुवर में तेजी
इंदौर. उत्पादक केंद्रों पर आवक कम होने के साथ स्टॉकिस्टों की खरीदी से तुवर के दाम तेज रहे। तुवर में आई तेजी से दाल महंगी बिकी। दाल मिलर्स का कहना है कि कच्चा माल महंगा होने से तुवर दाल की कीमतें बढ़ रही है। चने में लेवाली कमजोर देखी गई। मंडी में चना कांटा 4950 रुपए क्विंटल बिका।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4600, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 5950, मसूर कनाड़ा 5850, तुवर लेमन पुरानी 7550, तुवर अरुषा 6450, तुवर मोजांबिक 6450, गजरी 6250 व उड़द एफएक्यू 6950 रुपए।
दलहन- चना 4950, विशाल 4700 से 4850, नया विशाल 4600 से 4950, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 5850, तुवर महाराष्ट्र 7800 से 8200, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी 7000 से 7800, मूंग 7000 से 8000, एवरेज 6700 से 7300, उड़द 7000 से 7500, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6100 से 6200, मीडियम 6300 से 6400, बोल्ड 6500 से 6600, मसूर दाल मीडियम 7350 से 7450, बोल्ड 7550 से 7650, तुवर दाल सवा नंबर 8800 से 8900, फूल 9600 से 9700, बेस्ट तुवर दाल 10100 से 11400 नई तुवर दाल 11900, मूंग दाल मीडियम 9650 से 9750, बोल्ड 9850 से 9950, मूंग मोगर 10050 से 10150, बोल्ड 10250 से 10350, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, उड़द मोगर 9300 से 9400, बोल्ड 9500 से 9600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 13200, (42-44) 13000, (44-46) 12800, (58-60) 11600 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
नेफेड की खरीदी प्रारंभ होते ही महंगा होगा खोपरा गोला
नारियल, बादाम और हरी इलयाची के भाव में तेजी
इंदौर. किराना बाजार में नारियल, बादाम और हरी इलायची की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अंजीर में स्टॉकिस्टों की मांग सुस्त होने से भाव नरम रहा। खोपरा गोला में आगे तेजी बताई जा रही है। नेफेड की खरीदी प्रारंभ होने के साथ होली, रमजान और नवरात्रि की आगे अच्छी खरीदी रहेगी, जिससे गोले में मंदी के आसार नहीं है।
शकर एस 3540 से 3560, शकर एम सुपर 3650 से 3675, एम शकर 3700 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100 से 3200, ग्लास 4000 से 4200, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 5600 से 5700, मीडियम 5750 से 5850, बेस्ट 5900 से 6100, रायलरतन साबूदाना लूज में 6450, 1 किलो पैकिंग में 6775, सच्चामोती लूज में 6325, 1 किलो पैंकिंग में 6735, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7340, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7400, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 7600 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 125 से 150, खोपरा बूरा 2000 से 3700 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 545, मिनिमटर 550 से 560, मटरदाना 575 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 295 से 315, ऊंझा 310 से 315, मीडियम 315 से 335, बेस्ट 350 से 360, सौंफ मोटी 165 से 180, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 220 से 250, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 750 से 775, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 390 से 411, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 650 से 775, बेस्ट 875 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1425, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 1350 से 1475, मीडियम 1550 से 1675, बेस्ट 1775 से 2150, एक्सट्रा बेस्ट 2250 से 2350, पानबार 2000 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 525 से 530, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1470 से 1500, 160 भरती 1850 से 1900, 200 भरती 2100 से 2200, 250 भरती 2500 से 2550, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1580, रवा कट्टे में 1690, मैदा 1670, चना बेसन 3300 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News