आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर दिग्विजय ने फिर दागे सवाल | digvijay tweet to rss mohan bhagwat over akhand bharat | Patrika News

126

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर दिग्विजय ने फिर दागे सवाल | digvijay tweet to rss mohan bhagwat over akhand bharat | Patrika News

आरएसएस की अहम बैठक भोपाल में, मोहन भागवत से दिग्विजय ने फिर पूछा सवाल

भोपाल

Updated: April 16, 2022 01:10:19 pm

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं संघ की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत पर एक बार फिर राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सवाल दागे हैं। शनिवार से दो दिनी बैठक भोपाल में हो रही है और हिन्दुत्व का वश्विक पुनरुत्थान विषय पर देशभर से आए इतिहासकार और अर्थशास्त्री अपने विचार व्यक्त करेंगे।

,,

शनिवार से भोपाल में शुरू हुई आरएसएस (rashtriya swayamsevak sangh) की अखिल भारतीय चिंतन बैठक से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सवाल दागा है। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट करके कहा है कि मोहन भागवत जी, आप के अखंड भारत की कल्पना का भूगोलिक नक़्शा क्या होगा ? कृपया बताने का कष्ट करें। दिग्विजय सिंह का यह सवाल मोहन भागवत के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 10-15 साल में अखंड भारत बन जाएगा।

प्रज्ञा प्रवाह की दो दिवसीय बैठक

राजधानी भोपाल में शनिवार और रविवार को प्रज्ञा प्रवाह की दो दिवसीय बैठक चलेगी। अखिल भारतीय चिंतन बैठक में हिन्दुत्व का वैश्विक पुनरुत्थान पर चर्चा होगी। इस अहम बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत ( 6th Sarsanghchalak of the Rashtriya Swayamsevak Sangh) के साथ ही देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति इतिहासकार और अर्थशास्त्री समेत कई विद्वान शामिल हुए हैं। प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे नंदुकमार के अनुसार इन दिनों विश्व में कई लोग हिंदुत्व की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हिन्दू जीवन शैली के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। कोविडकाल की त्रासदी के बाद हिन्दुत्व के प्रति आकर्षण और भी तेज हो गया था।

rss.png

दिग्विजय की है संघ से पुरानी खटास

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आरएसएस से पुरानी खटास है। वे हर मोर्चे पर संघ को घेरते रहे हैं। वे संघ की तुलना तालिबान से भी कर चुके हैं। दिग्विजय ने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के 2013 में दिए गए एक बयान पर टिप्पणी की थी, जिसमें भागवत ने कहा था कि शादी समझौता है। इसके तहत महिलाएं घर की देखभाल और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं, जबकि पुरुष के पास कामकाज और महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

पांच दिन के लिए भोपाल पहुंचे संघ प्रमुख, दिग्विजय ने खरीद-फरोख्त और राम मंदिर पर पूछे सवाल

संघ प्रमुख की इस टिप्पणी के बाद दिग्विजय ने सवाल उठाए थे। दिग्विजय ने पूछा था कि क्या तालिबान और आरएसएस के बीच कामकाजी महिलाओं को लेकर समानताएं हैं? ऐसा ही लगता है, जब तक मोहन भागवत जी और तालिबान अपने विचार नहीं बदलते। दिग्विजय सिंह ने इसी सप्ताह कहा था कि संघ झूठ और गलतफहमियां फैलाकर हिन्दुओं और मुस्लिमों को बांट रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘हिन्दू-मुसलमान का डीएनए एक’ वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि तो लव जिहाद जैसे मुद्दे क्यों उठ रहे हैं?

यह भी पढ़ेंः

‘मैं हिन्दू हूं और रहूंगा, मैंने भगवा नहीं, ‘संघ आतंकवाद’ का इस्तेमाल किया था’
दिग्विजय सिंह ने तालिबान से कर दी आरएसएस की तुलना, भाजपा ने दिया ऐसा जवाब

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News