आप सुबह 5 बजे के बाद सोने नहीं देते हैं… राजीव के दिन याद दिलाते राहुल गांधी से बोले हुड्डा तो सब हंस पड़े

22
आप सुबह 5 बजे के बाद सोने नहीं देते हैं… राजीव के दिन याद दिलाते राहुल गांधी से बोले हुड्डा तो सब हंस पड़े

आप सुबह 5 बजे के बाद सोने नहीं देते हैं… राजीव के दिन याद दिलाते राहुल गांधी से बोले हुड्डा तो सब हंस पड़े


चंडीगढ़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। यह यात्रा इन दिनों पंजाब पहुंची है। हरियाणा में कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं। इस दौरान नेताओं के बीच खूब अनौपचारिक चर्चा होती है। शुक्रवार को भूपिंदर चड्ढा और राहुल गांधी के बीच ऐसी ही बात हुई। हंसी-मजाक के माहौल में भुपिंदर ने राहुल गांधी से कहा कि राजीव जी हमें दो बजे के पहले नहीं सोने देते थे और आप 5 बजे के बाद नहीं सोने देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग खूब हंसे। राहुल गांधी ने भी बताया कि कैसे उनमें इतनी फुर्ती है।

भूपिंदर हुड्डा ने कहा, ‘हमने राजीव गांधी के साथ काम किया है। अब आपके साथ भी काम कर रहा हूं। राजीव जी तो हमें रात को 2 बजे से पहले सोने नहीं देते थे। अब आप हमें सुबह 5 बजे के बाद नहीं सोने देते हैं। उठा देते हैं। अब हम क्या करें?’

सुबह ग्लास में क्या पीते हैं राहुल?

इस दौरान राहुल गांधी की टीशर्ट पहनने की भी बात हुई। नेताओं ने पूछा कि आप क्या खाते हैं, जो आपको ठंड नहीं लगती है। सुबह एक ग्लास कुछ पीते देखा है, वह क्या है। इस दौरान राहुल गांधी ने जवाब दिया कि सुबह में एक ग्लास में कॉफी पीता हूं। उसमें एक ग्लास दूध होता है और थोड़ी से कॉफी होती है। राहुल गांधी को ठंड न लगने वाले पर भी सब खूब हंसे।

नगर नगिम चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे प्रत्याशी

कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए तैयार है। गुड़गांव-फरीदाबाद तथा मानेसर नगर निगम के होने वाले चुनाव के दौरान हरियाणा कांग्रेस अपने सिंबल पर उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। अब इस यात्रा ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। यह एक जनविरोधी सरकार है। प्रदेश की जनता इस सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। नगर निगम चुनाव के संबंध में सवाल पर उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव कांग्रेस अपने सिंबल पर लड़ेगी। अभी तक कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति न होने के बारे में उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाए। हरियाणा कांग्रेस केवल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ही नहीं प्रदेश में होने वाले किसी भी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

एसवाईएल नहर मुद्दे पर क्या बोले भूपिंदर?

एसवाईएल नहर को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आ चुका है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगहों पर बीजेपी की सरकार है। बीजेपी को चाहिए कि वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करवाएं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News