आज गांधी के मुल्क में हिंसा होती है,तो होता हैं दुख-सीएम गहलोत | Today, if there is violence in Gandhi’s country, it is sad- CMGehlot | Patrika News

126
आज गांधी के मुल्क में हिंसा होती है,तो होता हैं दुख-सीएम गहलोत | Today, if there is violence in Gandhi’s country, it is sad- CMGehlot | Patrika News

आज गांधी के मुल्क में हिंसा होती है,तो होता हैं दुख-सीएम गहलोत | Today, if there is violence in Gandhi’s country, it is sad- CMGehlot | Patrika News

वहीं सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं में बापू के प्रिय भजनों,प्राथनाओं के माध्यम से उनकी दी गई शिक्षाओं,आदर्शों और सिद्धान्तों को याद किया गया।इस दौरान साबरमती के संत,वैष्णवजन,रघुपति राघव,…आदि भजन गाकर राजधानी से लेकर उपखण्ड स्तर सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं की गई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने गांधीवादी शख्सियत को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और इनके अनुशीलन एवं अनुपालना की दिशा में अतुलनीय योगदान पर किया गया।

इस वर्ष 2022 का सम्मान गांधीवादी बैंगलुरू के डॉ.एसएन सुब्बाराव को मरणोपरांत, जोधपुर के नेमीचंद जैन भावुक को मरणोपरांत, वाराणसी के अमरनाथ भाई ,दिल्ली के कुमार प्रशांत और जयपुर के डॉ. डीआर मेहता को दिया गया।

सम्मान स्वरूप इन्हें प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रूपए देकर सम्मानित किया गया।

सुब्बाराव का सम्मान उनके प्रतिनिधि रंजनी ए जॉइस ने लिया। वहीं नेमीचंद जैन भावुक का सम्मान उनके बेटे भावेंदु शरत ने लिया। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए बने स्कीम्स पोर्टल का लोकापर्ण किया गया। 478 योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर उपलबध रहेगी।

गांधी ने सत्य अहिंसा का संदेश देकर पूरे मुल्क को आजाद करवाया

कार्यक्रम में CM अशोक गहलोत ने कहा कि -महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का संदेश देकर पूरे मुल्क को आजाद करवाया। अफ्रीका में रंगभेद के बोलबाले का सत्याग्रह से मुकाबला किया।

आज विश्व में जो हो रहा है उसको लेकर देश और दुनिया चिंतित है। लेकिन आज पूरी दुनिया महात्मा गांधी को याद कर रही हैं। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रही है इसकी खुशी है।

लेकिन आज गांधी के मुल्क में हिंसा होती है तो दुख होता है। तमाम गांधीवादी और उनके सिद्धांतों पर चलने वाले लोग यह समझ सकते हैं।

गहलोत ने कहा कि –आज सबसे ज्यादा जरूरत है देश में सामाजिक सद्भाव और एकता की, हम बार-बार प्रधानमंत्री से आग्रह करते है कि राष्ट्र से अहिंसा व शांति के लिए अपील करें।

आज यूक्रेन का युद्ध रशिया से हो रहा है। इंडोनेशिया में 20 लोग मारे गए। हिंसा होती है तो दुख होता है। इसलिए आज गांधी की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। हमने जो शांति व अहिंसा का विभाग बनाया है। इसकी जरूरत पूरे देश व दुनिया को हैं। इससे गांधी के सिद्धांतों को पहुंचा सकें यह हमारी सोच रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान खादी संस्थाओं को इस बार भी 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की।

सत्य प्रेम करुणा के भाव
समारोह में बीडी कल्ला ने कहा कि पूरा विश्व अहिंसा दिवस के रुप में आज महात्मा गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं। गांधी जी के सत्य प्रेम करुणा के भाव मन में थे। आज के दिन को अहिंसा का संकल्प लेकर गांधी को याद करना चाहिए। इस दौरान गांधी के सिद्धांतों और उनकी कही बातों को याद कर त्याग,सत्य,प्रेम,अहिंसा,इंसानियत आदि के बारे में बताया।कार्यक्रम में कई प्रशानिक अधिकरी व स्टूडेंटस ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News