आजादी के बाद सभी सरकारों ने लिया 55 लाख करोड़ का कर्जा, लेकिन मोदी सरकार ने सिर्फ 8 वर्ष में 85 लाख करोड़ का क्या किया ?

50
आजादी के बाद सभी सरकारों ने लिया 55 लाख करोड़ का कर्जा, लेकिन मोदी सरकार ने सिर्फ 8 वर्ष में 85 लाख करोड़ का क्या किया ?

आजादी के बाद सभी सरकारों ने लिया 55 लाख करोड़ का कर्जा, लेकिन मोदी सरकार ने सिर्फ 8 वर्ष में 85 लाख करोड़ का क्या किया ?


जयपुर : राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिये। विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी जैसे लोग लाखों करोड़ों का घोटाला करके केन्द्र सरकार की मिलीभगत से देश छोड़कर भाग गये। खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश और देश के भाजपा नेता बताए कि देश की आजादी के बाद 2014 तक 67 वर्षों में सभी पार्टीयों की सरकारों ने 55 लाख करोड़ का कर्जा लिया था। अब केन्द्र की मोदी सरकार ने इन आठ वर्षों में 85 लाख करोड़ का कर्जा लिया। पेट्रोल-डीजल, सिलेण्डर, खाद्य वस्तुऐं सब महंगी करने वाली मोदी सरकार मुफ्त में किसी को कुछ नहीं दे रही है। खाचरियावास ने पूछा कि सबसीडी खत्म कर दी गई तो यह 85 लाख करोड़ रुपए का जो कर्जा लिया, वो कहा गया।

राहुल गांधी की यात्रा से बौखला गए हैं बीजेपी नेता

खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिये भाजपा नेता झूठी बयानबाजी करके महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से लोगों में व्याप्त आक्रोश से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे है। खाचरियावास ने कहा कि महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी देश के लिए बलिदान हो गये। देश पर बलिदान हो जाने वाले परिवार पर आरोप लगाकर भाजपा अपनी असफलताओं को नहीं छुपा सकती। पेट्रोल-डीजल की महंगाई, आटा, दाल, चावल, दही, छाछ, परांठे पर टैक्स लगाकर लोगों की रोटी छीनने वाली भाजपा के नेताओं को बताना चाहिये कि नोटबंदी जैसे घोटालों से देश को कितना नुकसान हुआ? बेरोजगारी इतनी जबरदस्त है कि परेशान लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
राजस्थान उपचुनाव में BJP क्यों हारी? 21 दिन में पूनिया ने खोज ली वजह, जन आक्रोश से वसुंधरा के नदारद रहने पर कही बड़ी बात

अब झूठ का मटका भर चुका, देश की जनता सब समझ चुकी

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के पाप का मटका अब भर चुका है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट कर वोट हासिल किए और सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता चाहे कितने भी झूठे आरोप लगा लें, 2023 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान के चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होगी और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। खाचरियावास ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़

Viral Video: मैंने खूंटा गाड़ा तो मोदी भी हिला नहीं पाएंगे…खुले मंच से बीजेपी नेता ओम माथुर की चुनौती

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News