आकांक्षा पुरी की जिंदगी में लौटा रोमांस, चहकते हुए बोलीं- नेगेटिव बातों से फर्क नहीं पड़ता

210
आकांक्षा पुरी की जिंदगी में लौटा रोमांस, चहकते हुए बोलीं- नेगेटिव बातों से फर्क नहीं पड़ता


आकांक्षा पुरी की जिंदगी में लौटा रोमांस, चहकते हुए बोलीं- नेगेटिव बातों से फर्क नहीं पड़ता

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का ‘स्वयंवर’ खत्म हो चुका है। इसके ग्रैंड फिनाले में प्रांतिका दास और नीत महल को दुल्हनिया बनने का मौका तो मिला लेकिन बाजी आकांक्षा पुरी ने मार ली और मीका की वोटी बन गईं। हालांकि यह मौका मीका के हाथों में था कि वह इन तीनों में के किसे अपना हमसफर बनाना चाहते हैं। खैर, आकांक्षा को दो सोने के कड़े पहनाने के साथ-साथ सिंगर ने एक्ट्रेस को वरमाला पहनाई। इसके बाद वह भावुक हो गईं और उन्होंने मीका को गले लगा लिया। अब एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने अपनी खुशी जाहिर की है और अपनी लव लाइफ पर खूब सारी बातें की हैं।

ETimes को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा कहती हैं, ‘मुझे किसी को डेट किए हुए काफी समय हो गया है। मैं बहुत खुश हूं। मेरी लाइफ में अब रोमांस है। जिसको मैं बहुत मिस कर रही थी। हम वाकई एक पावरफुर कपल हैं और हम अपनी लव स्टोरी से नई दास्तां लिखने के लिए तैयार हैं।’

Akanksha Puri Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आकांक्षा पुरी, मीका से शादी के बाद 10 गुना बढ़ जाएगी संपत्त‍ि
आकांक्षा पुरी ने शो की दूसरी लड़कियों के बारे में क्या कहा?
शो में दूसरी लड़कियों से मिलने पर आकांक्षा का एक्सपीरियंस कैसा रहा, उसे भी एक्ट्रेस ने शेयर किया। बताया, ‘मेरा दूसरी लड़कियों से मिलने का अनुभव शानदार रहा। सच कहूं तो मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं और मैं खुद को नेगेटिविटी को अफेक्ट करने नहीं देती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उन लड़कियों से मिली। मैंने कई नए दोस्त बनाए। बहुत अच्छा समय बीता। मैंने बहुत इंजॉय किया।’


मीका सिंह के लिए आकांक्षा पुरी ने क्या कहा?
आकांक्षा पुरी ने कहा कि मीका सिंह के साथ शो में उनका सफर काफी कम्फर्टेबल रही। वह हमेशा उनके हैप्पी स्पेस रहे हैं और आगे भी रहेंगे। आकांक्षा ने आगे बताया कि उन्हें पता था कि इस शो में आने पर उन्हें काफी कुछ सुनने को मिलेगा। उनको कई सारे आरोपों का भी सामना करना पड़ेगा। ‘लेकिन ये मेरी पर्सनल लाइफ का सवाल था और लाइफ का सबेस जरूरी फैसला था। इसलिए मैंने दूसरे प्रोफेशनल डिसीजन की तरह नहीं लिया। मुझे अपने फैसले पर गर्व है।’

navbharat times -Mika Singh First Date: ‘स्वयंवर’ के बाद मीका सिंह-आकांक्षा पुरी की पहली डेट, हाथों में हाथ डाले नजर आए सिंगर
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी की है पुरानी दोस्ती
बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी पिछले 13 सालों से दोस्त हैं। लॉकडाउन के समय भी ये दोनों एक ही घर में रह रहे थे। बीच में इनके शादी से जुड़ी खबरें सामने आई थीं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने क्लियर किया था कि वह गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने गए थे। वह अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं। और उनको नहीं लगता कि मीका भी कभी शादी करेंगे। लेकिन किस्मत का खेल देखिए आखिरकार ये लोग शादी करने जा रहे हैं।





Source link