असम बाढ़ पीड़ितों को देंगे 51 लाख, एकनाथ शिंदे का ट्वीट- हमारे साथियों की ओर से सीएम राहत कोष में दी जाएगी राशि

86

असम बाढ़ पीड़ितों को देंगे 51 लाख, एकनाथ शिंदे का ट्वीट- हमारे साथियों की ओर से सीएम राहत कोष में दी जाएगी राशि

मुंबई: शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने सहयोगियों संग असम बाढ़ प्रभावितों (Assam Flood Affected) की मदद का ऐलान किया है। दरअसल शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे सारे साथी विधायकों को लेकर गुवाहाटी पहुंच गए थे। वहीं इन दिनों असम देश का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित राज्य है। इसको लेकर संजय राउत सरीखे कई नेताओं के बयान भी आए थे कि क्या बागियों के लिए असम के गुवाहाटी में बाढ़ नहीं आई है।

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर किया बाढ़ प्रभावितों की मदद का ऐलान
शिवसेना के बागी विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे ऐसे समय असम पहुंचे हैं, जब राज्य में बाढ़ से तबाही मची हुई है। हालांकि, विधायकों की सुरक्षा के लिए तमाम रुपये व पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर इस बात का ऐलान किया है कि असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद हम लोगों के जरिए की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘शिवसेना विधायकों और सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है।’

Maharashtra Floor Test: उद्धव सरकार की उल्टी गिनती? महाराष्ट्र विधानसभा के नंबर गेम में कौन किस पर भारी, जानिए
बीते एक हफ्ते से ज्यादा समय से शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में रुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे के साथ ही सभी शिवसेना के बागी विधायक कल दोपहर यानी 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए गोवा के लिए निकलेंगे। बागी विधायक मुंबई जाने से पहले गोवा के लिए उड़ान भरेंगे और वहां ताज कन्वेंशन होटल में रुकेंगे।

navbharat times -फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राउत बोले- संविधान की उड़ रही हैं धज्जियां
शिंदे का दावा हमारे पास 50 से ज्यादा विधायक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में करीब 70 कमरों की बुकिंग की गई हैं। वहीं बागी विधायकों के शाम 4.30 बजे तक होटल पहुंचने की जानकारी है। माना जा रहा है कि बागी सारे विधायक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बुलावे पर फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई के लिए रवाना होंगे। एकनाथ शिंदे का दावा है कि हमारे गुट के पास 50 से अधिक विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल ने बताया कि निर्दलीय विधायकों से पत्र मिला था। इसमें सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अल्प विश्वास मत की बात कही गई थी। जिसके बाद राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए राज्य विधानसभा सचिव को पत्र लिखा है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News