अल्टीमेट कराटे लीग में खेलेंगे विश्व चैंपियन,जानिए इसके बारे में

87

अल्टीमेट कराटे लीग में खेलेंगे विश्व चैंपियन,जानिए इसके बारे में

इंडियन प्रोफेशन कराटे काउंसिल के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि सभी 6 फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन दिल्ली ब्रेवहार्ट और यूपी के रेबल्स के बीच मुकाबले से शुरूआत होगी। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होगा। इसका प्रसारण एक चैनल में 6 बजे से रात 8 बजे तक होगा।

लखनऊ, अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का जमघट लखनऊ में लगेगा। यहां 3 दिसंबर से होने वाली लीग में विश्व चैंपियन और यूरोपीय चैंपियन हिस्सा लेंगे। सभी मैच बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होंगे। देश में पहली बार यूकेएल यानी अल्टीमेट कराटे लीग का आयोजन 3 से 12 दिसम्बर तक होगा। इसमें देश विदेश के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।

इंडियन प्रोफेशन कराटे काउंसिल के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि सभी 6 फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन दिल्ली ब्रेवहार्ट और यूपी के रेबल्स के बीच मुकाबले से शुरूआत होगी। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होगा। इसका प्रसारण एक चैनल में 6 बजे से रात 8 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि लीग में खेलने वाली टीमें कुछ इस प्रकार से हैं। दिल्ली ब्रेवहार्ट, यूपी रेबल्स, बेंगलुरू किंग्स, मुंबई निंजा, पंजाब फाइटर और पुणे डिवाइन की टीमें भाग ले रही है। तीन दिसम्बर को दिल्ली ब्रेवहार्ट और यूपी रेबल्स के बीच मैच शुरू होगा। 4 दिसंबर मुंबई निंजा बनाम बेंगलुरू किंग्स और पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे समुराई के बीच मुकाबला होगा। 5 दिसंबर बेंगलुरू किंग्स बनाम दिल्ली ब्रेवहार्टस और पुणे सेमुराई बनाम यूपी रेबेल्स।

6 दिसंबर पंजाब फाइटर्स बनाम मुंबई निंजा और दिल्ली ब्रेवहार्टस बनाम पुणे समुराई। 7 दिसंबर बेंगलुरू किंग्स बनाम पंजाब फाइटर्स और यूपी रेबेल्स बनाम मुंबई निंजा। 8 दिसंबर पंजाब फाइटर्स बनाम दिल्ली ब्रेवहार्ट स और मुंबई निंजा बनाम पुणे समुराई। 9 दिसंबर यूपी रेबेल्स बनाम बेंगलुरू किंग्स और दिल्ली ब्रेवहार्टस बनाम मुंबई निंजा। 10 दिसंबर पंजाब फाइटर्स बनाम यूपी रेबेल्स और पुणे सेमुराई बनाम बेंगलुरू किंग्स। 11 दिसंबर पहला सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल। 12 दिसंबर फाइनल खेला जाएगा। राजीव सिन्हा ने कहा यूकेएल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मौजूदा और भविष्य के कराटे अभ्यासियों के बीच एक आकांक्षात्मक जुड़ाव को गति प्रदान करना था। यूकेएल का आयोजन सफल होता है तो 2024 में इसकी वल्र्ड चैंपियनशिप की मेजबानी लखनऊ को मिल सकती है।









उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News