अयोध्या में 21 एकड़ में बनेगा रामायण विश्व विद्यालय, छात्र पढ़ेंगे रामचरित मानस | Ramayana Vishwavidyalaya Ayodhya 21 acres Maharishi Vidyapeeth Trust | Patrika News

144

अयोध्या में 21 एकड़ में बनेगा रामायण विश्व विद्यालय, छात्र पढ़ेंगे रामचरित मानस | Ramayana Vishwavidyalaya Ayodhya 21 acres Maharishi Vidyapeeth Trust | Patrika News

Ramayana Vishwavidyalaya Ayodhya अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। विश्वविद्यालय के लिए 21 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट की और से रुपरेखा तैयार कर ली गई है। और यह कार्य 100 दिन के अंदर पूरा करने की योजना है। जानें रामायण विश्वविद्यालय की खासियतें क्या हैं?

लखनऊ

Published: April 09, 2022 11:16:42 am

अयोध्या में एकतरफ तो राममंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या का विकास के योजनाएं तेज गति से चल रही है। यूपी की योगी सरकार अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। विश्वविद्यालय के लिए 21 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट की और से रुपरेखा तैयार कर ली गई है। और यह कार्य 100 दिन के अंदर पूरा करने की योजना है। इसके साथ ही अयोध्या शोध संस्थान राम नवमी के अवसर पर ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया आफ द रामायण के तहत 10 ग्रंथों का प्रकाशन एवं विमोचन करेगा।

अयोध्या में 21 एकड़ में बनेगा रामायण विश्व विद्यालय, छात्र पढ़ेंगे रामचरित मानस

100 दिन की कार्ययोजना की समीक्षा संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा में कहाकि, इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।। 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत मई में लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए भूमि पूजन होगा। कबीर अकादमी, मगहर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी कार्ययोजना में शामिल है।

यह भी पढ़ें

रामलला का दर्शन करने पहली बार अयोध्या आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

स्मारक मित्र बनाने की योजना संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, एडाप्ट हेरिटेज पालिसी के तहत नौ राज्य संरक्षित स्मारकों पर रूचि की अभिव्यक्ति से स्मारक मित्र बनाने की योजना है। संस्कृति विभाग के राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आगा खान ट्रस्ट फार कल्चर नई दिल्ली के साथ संरक्षित स्मारक छतर मंजिल व फरहत बक्श कोठी के फिर से उपयोग की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम का आयोजन जून, 2022 में किया जाएगा। इसके साथ ही भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की जाएगी।

कलाकृति विक्रय केंद्र की स्थापना संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगे जानकारी दी कि, राज्य ललित कला अकादमी में कलाकृति विक्रय केंद्र की स्थापना भी होगी। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारत सरकार की योजना के तहत पांडुलिपि रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्ञात व अज्ञात शहीदों के जीवन एवं योगदान पर आधारित 10 पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

अयोध्या डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का तीन बार बदला गया रंग, इंजीनियर सस्पेंड

रामायण यूनिवर्सिटी की खासियतें जानें :- 1. अयोध्या में बनेगी रामायण यूनिवर्सिटी
2. भगवान राम के जीवन पर होगा अध्ययन और शोध
3. लगभग 21 एकड़ में बनेगी रामायण यूनिवर्सिटी
4. महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट ने बनाई रुपरेखा
5. हिंदी-संस्कृत भाषा को प्रमुख स्थान
6. वेद, रामायण, उपनिषद, योग, ध्यान, आयुर्वेद का होगा अध्ययन
7. रामायण यूनिवर्सिटी में 500 छात्र पढ़ेंगे
8. यूनिवर्सिटी बहुमंजिला होगी
9. छात्रों को भोजन और आवास भी मिलेगा
10. उद्देश्य ज्ञान के प्राचीन और पारंपरिक खजाने का संरक्षण और विकास

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News