अयोध्या में महापौर की स्वच्छता पदयात्रा: घर-घर जाकर किया जागरूक, बोले- आधा घंटा सफाई से टॉप-10 में बनेगा शहर – Ayodhya News h3>
महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शनिवार को अयोध्या में स्वच्छता जागरूकता को लेकर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा रामपथ स्थित तिवारी मंदिर से शुरू होकर छोटी छावनी, भक्तमाल, रायगंज जैन मंदिर और राजसदन होते हुए तुलसी उद्यान पहुंची। पदयात्रा के दौरान आमजन को 31 मई को सुबह 7 बजे नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में शामिल होने का संदेश दिया गया। महापौर ने घर-घर जाकर लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को सफाई के मामले में देश के टॉप-10 महानगरों में शामिल करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। आधा घंटा सफाई से मिलेगा बड़ा संदेश
महापौर ने कहा कि 31 मई को लोग अपने घरों के आसपास सिर्फ आधा घंटा सफाई करें। इससे न केवल शहर साफ-सुथरा होगा, बल्कि लोगों में नियमित सफाई के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ेगी। रामनगरी में जगह-जगह लोगों ने महापौर का स्वागत किया और अभियान में भागीदारी का भरोसा दिलाया। घर-घर लगाए गए स्टिकर
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि करीब एक घंटे चली पदयात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक वाहनों से जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। घर-घर स्टिकर लगाए गए और लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई। कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद इस पदयात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव के अलावा पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, राधारमण त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अभय यादव, सूर्यमणि त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील अवस्थी, निरंकार पाठक, सिद्धार्थ श्रीवास्तव और श्रीनिवास शास्त्री समेत कई लोग मौजूद रहे। साकेतपुरी और देवकाली में आज निकलेगी पदयात्रा रविवार को भी स्वच्छता जनजागरूकता के लिए साकेतपुरी पेट्रोल पंप से सुबह 7 बजे महापौर की अगुवाई में पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साकेतपुरी, देवकाली पुलिस चौकी होते हुए पेट्रोल पंप ओवरब्रिज तक जाएगी। इसमें क्षेत्रीय पार्षदों के साथ स्थानीय संभ्रांतजन भी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews