Advertising
Home Top stories अयोध्या महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक: भूमि पूजन 22...
Advertising
<

अयोध्या महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक: भूमि पूजन 22 दिसंबर को,फार एवर लान में होगा महोत्सव – Ayodhya News

0
अयोध्या महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक:  भूमि पूजन 22 दिसंबर को,फार एवर लान में होगा महोत्सव – Ayodhya News

अयोध्या महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक: भूमि पूजन 22 दिसंबर को,फार एवर लान में होगा महोत्सव – Ayodhya News

अयोध्या में इस वर्ष का भव्य अयोध्या महोत्सव 25 दिसंबर से शुरू होकर 05 जनवरी 2026 तक चलेगा। 17वीं बार आयोजित होने वाला यह महापर्व इस बार ‘लोक संस्कृतियों का संगम’ थीम पर आधारित होगा। तिथियों की घोषणा महोत्सव कार्यालय में की गई, जिसमें शहर के प्रमुख सं

.

घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा तथा अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की।

प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि यह महोत्सव अयोध्या की संस्कृति, साहित्य और परंपराओं को एक मंच देता है।उन्होंने कहा, अयोध्या महोत्सव संस्कृति के अनेक रंगों का संगम है। ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इसे अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्य रूप में आयोजित होना चाहिए।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, राम सबके हैं। अयोध्या महोत्सव वास्तव में राम का महोत्सव है। अयोध्या से निकलने वाली शोभायात्रा इस आयोजन को एक अलग पहचान देगी।

22 दिसंबर को भूमि पूजन, 25 दिसंबर को उद्घाटन

Advertising

न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव का भूमि पूजन 22 दिसंबर को होगा, जबकि आधिकारिक उद्घाटन 25 दिसंबर को निर्धारित है।उद्घाटन से पहले श्रीराम जन्मभूमि पर धर्म ध्वजा कार्यक्रम के एक माह पूर्ण होने पर लता चौक से कार्यक्रम स्थल तक ‘अयोध्या महोत्सव शुभारंभ यात्रा’ निकाली जाएगी।

महोत्सव में होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम

  • दुरदुरिया पूजन
  • कन्या पूजन
  • संत समागम
  • दंगल
  • फोक अवॉर्ड शो
  • भजनामृत
  • अयोध्या इंडिया क्लासिक चैंपियनशिप
  • भोजपुरी सिने अवॉर्ड
  • कॉमेडी नाइट
  • काव्य श्री चैंपियनशिप
  • फैशन शो
  • न्यू ईयर नाइट
  • यूपी क्रिएटर अवॉर्ड
  • अयोध्या आइडल

थीम और समितियों का गठन

इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘लोक संस्कृतियों का संगम’ रखी गई है।महोत्सव आयोजन के लिए प्रबंध समिति, कार्यकारिणी समिति, संयोजक मंडल और संरक्षक मंडल का गठन हो चुका है।संरक्षक मंडल में संतों को तथा संयोजक मंडल में जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

मुख्य संयोजक, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, संयोजक महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, MLC अंगद सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित भाजपा और स्थानीय संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। मौके पर प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ़, उपाध्यक्ष विजय यादव, निदेशक मोहित मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising