अभी बंद नहीं होगा बेनितो जुआरेज मार्ग अंडरपास, इसी महीने खुलेगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर!

13
अभी बंद नहीं होगा बेनितो जुआरेज मार्ग अंडरपास, इसी महीने खुलेगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर!

अभी बंद नहीं होगा बेनितो जुआरेज मार्ग अंडरपास, इसी महीने खुलेगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर!

नई दिल्‍ली: धौला कुआं पर जाम खत्म करने के लिए बेनितो जुआरेज मार्ग पर पर बने अंडरपास को पीडब्ल्यूडी ने पहले हफ्ते भर के लिए बंद करने का प्लान बनाया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के दबाव के बाद कुछ घंटे में ही इस फैसले को वापस भी ले लिया। अब, यह अंडरपास आश्रम फ्लाईओवर के पूरी तरह से निर्माण और चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम खत्म होने के बाद ही बंद किया जाएगा। कई साल देरी के बाद बेनितो जुआरेज मार्ग अंडरपास का उद्‌घाटन पिछले साल जुलाई में किया गया। इसका मकसद यह था कि महिपालपुर और साउथ-वेस्ट दिल्ली के पालम, डाबड़ी, द्वारका व आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों को एम्स और नेहरू प्लेस जाने के लिए सिग्नल फ्री एक वैकल्पिक रूट मिले और इस ओर से धौला कुआं पर आने वाला ट्रैफिक लोड कम हो, लेकिन 8 महीने बाद ही वाई-शेप अंडरपास के मोतीबाग स्ट्रेच में दीवारों से पानी लीक होने लगा है। अंडरपास में एंट्री करते ही सीमेंटेड रोड कई जगहों पर टूटी हुई है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने इसे रिपेयर करने का प्लान बनाया था। अफसरों ने अंडरपास से ट्रैफिक 18 से 24 मार्च तक बंद रहने का बोर्ड भी कई जगहों पर लगा दिया था, लेकिन अचानक फैसले को वापस ले लिया। बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस के दबाव के चलते पीडब्ल्यूडी अफसरों को प्लान बदलना पड़ा।

बाकी फ्लाईओवर्स की रिपेयरिंग के बाद होगा काम

पीडब्ल्यूडी के सीनियर अफसरों के अनुसार अंडरपास में कुछ जगहों से पानी लीक कर रहा है, जिससे दिवारों पर दाग लग गया है। कुछ जगहों पर सीमेंटेड कैरिज-वे रिपेयर भी करना है। काम गंभीर नहीं है और यह दो या तीन महीने बाद भी हो सकता है। इसलिए यह फैसला किया गया है कि अंडरपास से ट्रैफिक संचालन पहले की तरह ही होगा। आश्रम फ्लाईओवर के बाकी काम खत्म होने और चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के रिपेयरिंग के बाद इस अंडरपास के रिपेयरिंग का प्लान बनाया जाएगा।

31 मार्च तक खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर!

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी शनिवार को चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर चल रहे मेंटिनेंस के काम का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अफसरों को उन्होंने फ्लाईओवर के एक हिस्से का मेंटिनेंस वर्क 31 मार्च तक पूरा करने को कहा। दो लेन के इस फ्लाईओवर की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोलने के लिए भी कहा। पीडब्ल्यूडी मंत्री के अनुसार पिछले दो दिनों से फ्लाईओवर के आसपास भयंकर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों की इन परेशानियों को कम करने के लिए मंत्री ने शनिवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने कहा कि मेंटिनेंस वर्क 50 दिनों के बजाय 30 दिनों में पूरा किया जाए। 31 मार्च तक फ्लाईओवर की एक लेन का मेंटिनेंस वर्क पूरा हो जाना चाहिए।

दिल्‍ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे में!

कामों की प्रोग्रेस देखने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री 25 मार्च को दोबारा फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर दो लेन का है। इसमें से एक लेन का मेटिनेंस वर्क चल रहा है। लेकिन, दूसरी लेन में अभी काम नहीं हो रहा है। दूसरी लेन को ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ हद तक लोगों को निजात मिल सके।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News