अब BJP Kisan Morcha के नेता जुटे ‘आलीशान’ होटल में, धूप में पसीना बहाने वाले धरतीपुत्रों की स्थिति पर मंथन | BJP Kisan Morcha Central West Zone Training Camp in Kishangarh Ajmer | Patrika News

131
अब BJP Kisan Morcha के नेता जुटे ‘आलीशान’ होटल में, धूप में पसीना बहाने वाले धरतीपुत्रों की स्थिति पर मंथन | BJP Kisan Morcha Central West Zone Training Camp in Kishangarh Ajmer | Patrika News

अब BJP Kisan Morcha के नेता जुटे ‘आलीशान’ होटल में, धूप में पसीना बहाने वाले धरतीपुत्रों की स्थिति पर मंथन | BJP Kisan Morcha Central West Zone Training Camp in Kishangarh Ajmer | Patrika News

गौरतलब है कि किसान मोर्चे की इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारम्भ बुधवार को हुए था। इसमें राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर नगर हवेली और दमन दीव के पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे हैं। साथ ही आयोजन की मेज़बानी कर रहे प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी है।

कांग्रेस बैठक पर भी उठे थे सवाल
हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने भी महंगाई मुद्दे पर दिल्ली कूच को लेकर जयपुर के एक पांच सितारा होटल में बैठक बुलाई थी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। ये बैठक भी आयोजन स्थल को लेकर खासा चर्चा में रही थी। यही नहीं, भाजपा नेताओं ने भी पांच सितारा होटल में महंगाई विषय पर मंथन को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा था।

किसानों के मसले पर हो रही बात
किशनगढ़ के 4 सितारा होटल में बुलाये गए मध्य-पश्चिम क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में किसानों की मौजूदा स्थिति, उनके सामने आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर वक्ता अपने विचार रख रहे हैं। साथ ही आगामी चुनावों में किसान वोट बैंक के बीच अपनी पैठ बनाने की रणनीति पर भी मंथन कर रहे हैं। केंद्र सरकार की किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं और मोदी सरकार के अब तक की उपलब्धियों का ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार करने पर भी मंथन हो रहा है।

आज होगा समापन, पूनिया रहेंगे मौजूद
भाजपा किसान मोर्चे के दो दिवसीय मध्य-पश्चिम क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा और अंतिम दिन है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया भी किशनगढ़ पहुंचे हुए हैं। पूनिया जहां सुबह के सत्र को सम्बोधित करेंगे, वहीं समापन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया संबोधित करेंगे।

कार्यपद्धति और विचारधारा ही हमारी विशेषता: चन्द्रशेखर
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की विशेषता हमारी कार्य पद्धति एवं विचारधारा है। भाजपा कैडर बेस पार्टी है। भाजपा का बहुत बड़ा परिवार व बहुत बड़ा तंत्र है। किसान देश की आत्मा है। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में किसान मोर्चा कार्य कर रहा है।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मोर्चा की गतिविधि, वर्तमान व आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया।उन्होंने किसानों के मुद्दों पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।

कई पदाधिकारी हैं मौजूद
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. शंभू कुमार, अनिल वनडे, राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा राजस्थान प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, मोर्चा प्रदेश प्रभारी नारायण सिंह देवल, सांसद भागीरथ चौधरी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, उपाध्यक्ष सुरेश रावत सहित मोर्चा के 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के अलावा 6 अन्य राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित 180 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News