अजमेर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: एडवोकेट बहन ने पति, जेठ-जेठानी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग – Ajmer News h3>
अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर शुक्रवार को महिला के परिजन जेएलएन अस्पताल पहुंच गए।
.
मृतका की एडवोकेट बहन ने बहन के पति, जेठ, और जेठानी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अधिवक्ताओं की ओर से मांगलियावास थाना पुलिस से मामले में हत्या में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
केसरपुरा निवासी रीना रावत ने बताया कि उसकी बड़ी बहन नैना(42) की नाहरपुरा गांव में रहने वाले जयसिंह से 2004 में शादी हुई थी। शादी के 1 साल बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। कई बार बहन के द्वारा जीजा को समझाने का प्रयास किया गया था। बहन के साथ मारपीट की जा रही थी। 20 सितंबर को भी बहन और उसके बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। घर से बाहर तक निकाल दिया था।
एडवोकेट रीना ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने मांगलियावास थाने के सब इंस्पेक्टर हुकुम सिंह को भी सूचना दी थी। पुलिसकर्मी द्वारा उल्टा बहन के साथ गाली गलौज की गई है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बहन को घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई।
सूचना मिलने पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए।
बहन को किया था फोन, बोली- मैं जिंदा नहीं रहूंगी मुझे कुछ पिला दिया
एडवोकेट बहन ने बताया कि आज सुबह 10 बजे के करीब बहन का फोन आया था। बहन ने फोन पर कहा कि मुझे बचा लो मैं जिंदा नहीं रहूंगी.. मुझे कुछ पिला दिया है। नाम पूछने पर पति, जेठ, जेठानी का नाम बताया था। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहन के पति जयसिंह द्वारा अपने अवैध संबंधों के कारण पत्नी को घर से बाहर निकालने के लिए मारपीट की जाती थी। जेठ राम सिंह, जेठानी शौरती और पति जय सिंह सहित जेठानी के दो बच्चों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने तक बहन का शौक नहीं लिया जाएगा।
मृतका की एडवोकेट बहन ने बहन के पति, जेठ, और जेठानी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
बार एसोसिएशन की अधिवक्ता टीना रावत की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए। अधिवक्ताओं की ओर से मामले में मांगलियावास थाना पुलिस से हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मांगलियावास थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि नाहरगढ़ की घटना है। एडवोकेट रीना देवी ने अपनी बड़ी बहन नैना देवी के ससुराल पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। बहन की ओर से शिकायत दी गई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई अनुसंधान किया जाएगा। पति और अन्य परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


