‘अगर केहु लगे ताकत होखे त सोहर गवा के देखावे’, क्या Pawan Singh को चैलेंज कर रहे थे Khesari?

27
‘अगर केहु लगे ताकत होखे त सोहर गवा के देखावे’, क्या Pawan Singh को चैलेंज कर रहे थे Khesari?

‘अगर केहु लगे ताकत होखे त सोहर गवा के देखावे’, क्या Pawan Singh को चैलेंज कर रहे थे Khesari?


गायक-कलाकार खेसारी लाल यादव बक्सर में आपत्तिजनक बातें कही। माना जा रहा है कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह को टॉन्ट किया है। हालांकि उन्होंने किसी नाम नहीं लिया। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच टसल चल रहा है। यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने खेसारी लाल यादव पहुंचे थे।

 

बक्सर: ‘हम चाहीं त हर नौ महीना पर सोहर गवा दीं, अपना घर में। अगर केहु लगे ताकत होखे त गवा के देखावे।’ (मैं चाहूं तो अपने घर में हर नौ महीने में सोहर गवा दूं। अगर किसी में ताकत है तो सोहर गवा कर दिखावे।) दरअसल, पूर्वांचल इलाके में जब किसी के घर में संतान जन्म लेता है तो खुशी मनाने के लिए ग्रामीण महिलाएं सोहर (पारंपरिक गीत) गाती हैं। अब सवाल उठ रहा है कि भोजपुरी फिल्मों के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव बक्सर के मंच से किसे चैलेंज कर रहे थे? वो किसको अपनी मर्दांनगी की सबूत देना चाह रहे थे? अपने फैंस के बीच आखिर इस तरह की बातें क्यों कर रहे थे?

किसको सोहर गवाने की चैलेंज कर रहे थे खेसारी?

भोजपुरी फिल्मों के गायक और कलाकार खेसारी लाल यादव बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही लोगों को पता चला, सैकड़ों की संख्या में उनके फैंस भी जुट गए। खेसारी लाल यादव के हाथ में माइक दी गई तो उन्होंने बड़ा ही अटपटे ढंग से अपनी बात की शुरुआत की। पूरी बातचीत उन्होंने भोजपुरी में की। सामने खड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए खेसारी ने कहा कि ‘हम चाहीं त हर नौ महीना पर सोहर गवा दीं, अपना घर में। अगर केहु लगे ताकत होखे त गवा के देखावे। झूठ ना बोलिले, एतना ताकत बा जे सोहर गवा देम। लेकिन केहु के लगे ताकत नइखे जे सोहर गवा सके। दावा ठोक के कहत बानी कि मरियो जइहें त ओकरा घर में सोहर गवा देम। सोहर पावर से होला अउरी ताकत से होला। ओकरा खातिर मर्दानगी चाहीं, सोहर गवावे खातिर। (मैं चाहूं तो अपने घर में हर नौ महीने में सोहर गवा दूं। अगर किसी में ताकत है तो सोहर गवा कर दिखावे। झूठ नहीं बोलता हूं, इतना ताकत है जो सोहर गवा दें। लेकिन किसी के पास ताकत नहीं है कि सोहर गवा सके। दावा ठोक कर कह रहे हैं कि कोई मर जाएगा तब भी उसके घर में सोहर गवा दूंगा। सोहर पावर से होता और ताकत से होता है। सोहर गवाने के लिए मर्दानगी चाहिए।)

किसी लड़की के बारे में भी खेसारी ने कही आपत्तिजनक बातें

अश्लील और जाति सूचक गानों के लिए बदनाम खेसारी लाल यादव बक्सर में पूरे फॉर्म में दिखे। इस दौरान भीड़ से किसी लड़की के बारे में एक फैंस ने सवाल कर दिया तो उसके बारे में भी खेसारी ने आपत्तिजनक बातें कही। खेसारी लाल यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि ‘ऊ के हिय? ओकरा बारे में पूछे के होई त हिनका से पूछिह। ऊ ढेर दिन हे छत में रहल बिया। ओकरा से पूछिह कि विकास सिंह के ह? ऊ खुदे बता दी कि ऊ पहिला हवन। पहिला कपड़ा-लता इहे खरीदे थे।’ (वो कौन है? उसके बारे में पूछना है तो इनसे पूछिए। वो ढेर दिन इनके नजदीकी रही है। उससे पूछना कि विकास सिंह कौन हैं? वो खुद ही बता देगी कि वो पहला हैं। पहला ड्रेस यही खरीदे थे।)

बिना नाम लिए खेसारी के निशाने पर रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह से खेसारी लाल यादव अपना कम्पीटिशन मानते हैं। उनके बारे में खेसारी लाल यादव कुछ-कुछ बोलते रहे हैं। हालांकि बक्सर में खेसारी ने पवन सिंह का नाम तो नहीं लिया मगर बहुत कुछ कह डाला। उन्होंने कहा कि ‘आजकल कुछ स्टार लोग अइसन बा, जे कुछ स्टार के चमचई करके आपन जीवन चलावत बा। हमरा घेवड़ा फरक ना पड़ेला। तू ओही चमचई करके, आजो निचहीं बाड़अ अउरी जीवन भर निचहीं रहबअ। खेसारी केहु के चमचई करके आगे नइखन बढ़अल। हमार आपन लोग बा। हम केहु के स्टार-वस्टार ना मानीं ला। केहु स्टार हमार जीवन बनवलहीं नइखे।’ (आजकल कुछ स्टार ऐसे हैं, जो कुछ स्टार के चमचई करके अपना जीवन चला रहे हैं। उससे हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है। तुम चमचई करके आज भी नीचे हो और जीवनभर नीचे रहोगे। खेसारी किसी का चमचई करके आगे नहीं बढ़ा है। हमारे अपने लोग हैं। मैं किसी को स्टार नहीं मानता हूं। किसी स्टार ने मेरी जीवन नहीं बनाई है।)

बक्सर से पवन सिंह को जवाब दे रहे थे खेसारी लाल यादव?

इसके बाद खेसारी लाल यादव अपने हिट गाने ‘जाए पीया जवानी हमारी जराइए गइलअ ना’ को सुनाते हैं और फिर वहां जमा भीड़ शोर की मस्ती में खो जाती है।
दरअसल, हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अंकल बताया था। उन्होंने कहा था कि परदे पर पवन सिंह हीरोइन के साथ अंकल जैसा दिखते हैं। इसके जवाब में पवन सिंह जब छपरा में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गए थे तो मीडिया ने उनसे खेसारी लाल यादव के बयान पर सवाल पूछा। तब पवन सिंह ने कहा था कि खेसारी लाल यादव का अभी जन्म हुआ है और वो संवरी (नवजात के जन्म वाला कमरा) में हैं। माना जा रहा है कि इसी के जवाब खेसारी लाल यादव ने बक्सर में सोहर गाने का बार-बार जिक्र कर जवाब देने की कोशिश कर रहे थे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News