अक्षरा-अभिमन्यु की शेफाली भाभी का दिलकश है अंदाज, निशा नागपाल का ये अवतार देख रह जाएंगे दंग

20
अक्षरा-अभिमन्यु की शेफाली भाभी का दिलकश है अंदाज, निशा नागपाल का ये अवतार देख रह जाएंगे दंग

अक्षरा-अभिमन्यु की शेफाली भाभी का दिलकश है अंदाज, निशा नागपाल का ये अवतार देख रह जाएंगे दंग

स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप 5 टीवी शोज में एक है। इसमें अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी का जादू फैन्स के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि करंट ट्रैक में दोनों के बीच जमीन और आसमान का फासला आ गया है। अब ये दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखना चाहते। वहीं, इनकी भाभी शेफाली शो से गायब दिख रही हैं क्योंकि वह मालदीव की सैर कर रही हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसे आप देखेंगे तो एक बार तो भौचक्के रह जाएंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में शेफाली का किरदार निशा नागपाल (Nisha Nagpal) निभा रही हैं। वह टीवी की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। साल 2013 से यानी पिछले 10 सालों से वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कभी उर्मिला, कभी मेनका और कभी सरस्वती बनकर उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन किया है। अब वह शेफाली के कैरेक्टर में स्टार प्लस के सीरियल में नजर आ रही हैं। इसमें उनका किरदार एक म्योच्योर, शांत और नजाकत से भरा हुआ है। लेकिन असल जिंदगी में वह कतई चुलबुली हैं।

Sumbul Touqeer Evicted: बिग बॉस 16 के फिनाले से 1 हफ्ते पहले बंधा सुम्बुल का बोरिया बिस्तर, पापा ने खोली पोल

निशा नागपाल इन शोज में आ चुकी हैं नजर

निशा नागपाल ने साल 2013 में जीटीवी के पॉप्युलर शो ‘कुबूल है’ में तनवीर का रोल किया था। इसके बाद वह ‘अर्जुन’, ‘पुनर विवाह’, ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘लाजवंती’, ‘बेगुसराय’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’, ‘फीयर फाइल्स’, ‘राम सिया के लव कुश’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘राधाकृष्ण’, ‘नागिन 4’ जैसे तमाम टीवी सीरियल में अहम किरदार निभा चुकी हैं। अब वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पिछले दो साल से एक्टिव हैं।

navbharat times -Bigg Boss 16: निमृत कौर और शिव ठाकरे ने आंख के बहाने खेला विक्टिम कार्ड, अर्चना-प्रियंका के फैन्स ने दौड़ा लिया
navbharat times -Bigg Boss 16: निमृत कौर ने अर्चना गौतम को मार डालने की कही बात, शालीन की कमेंटबाजी से झल्लाए शिव ने लगाई क्लास

मालदीव की सैर कर रही हैं AbhiRa की भाभी

निशा नारपाल इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। वह शो के दूसरे कलाकारों के साथ रील्स बनाती रहती हैं। वह शो में प्रणाली राठौड़ की भाभी बनी हैं। उन्हें पर्दे पर देवरानी-जेठानी का किरदार करके काफी मजा भी आता है। फिलहाल तो वह मालवीद की सैर-सपाटा कर रही हैं। यहां उनका लुक एकदम बदला हुआ है। उनकी तस्वीरें देख ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा कि ये वही शेफाली भाभी हैं, जिन्हें आप पर्दे पर देखते हैं।

प्रोमो में क्या कुछ खास देखने को मिला

हाल ही में टेलिकास्ट हुए सीरियल के प्रोमो में अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा ने अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत की है और लाइफ में मूव ऑन कर गई है, जिसमें लवर्स, अभिमन्यु और अक्षरा को पांच साल के सेपेरेशन के बाद फिर से दिखाया गया है। उनकी आंखें प्यार, निराशा, रियूनियन और सेपेरेशन सहित उनकी सभी भावनाओं को दर्शाती हैं। ऐसे में फैन्स अपनी पसंदीदा जोड़ी के लिए वोट कर रहे हैं और उनके रोमांस को फिर से जगा रहे हैं।