अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी | Gold prices increased further at the domestic level due to the high pr | Patrika News

17
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी | Gold prices increased further at the domestic level due to the high pr | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी | Gold prices increased further at the domestic level due to the high pr | Patrika News


इंदौरPublished: Jan 19, 2023 06:37:47 pm

इंदौर बाजार ….. 19-1-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68800 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी

चांदी में गिरावट, सोना तेज
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें और बढ़ी, जबकि वायदा कारोबार में गिरावट से चांदी के भाव टूट गए। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1917.80 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1909.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.39 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 57000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 67100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
बेस्ट क्वालिटी लहसुन में अच्छी मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में बेस्ट क्वालिटी लहसुन में अच्छी खरीदी रही, जबकि मीडियम व हल्का लहसुन में खरीदी कमजोर देखी गई। नई प्याज की 37 व नए आलू की 27 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 800 से 900 व राशन 1300 से 1400 रुपए क्विंटल बिका। प्याज नया 1400 से 1650, एवरेज 1000 से 1200, जूना 1000 से 1100, नई गोल्टी 500 से 700, लहसुन ऊंटी सुपर 4800 से 5000, बोल्ड 4000 से 4200, एवरेज 3000 से 3200 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
देश की मंडियों में सोयाबीन की 4.25 लाख बोरी आवक
प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन में मंदी
इंदौर. प्लांटों की खरीदी कमजोर रहने के साथ ही सोया खली में उठाव नहीं आने से सोयाबीन के भाव मंदे रहे। देश की मंडियों में सोयाबीन की 4.25 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.65 लाख, महाराष्ट्र में 2 लाख, राजस्थान में 30 हजार व अन्य राज्यों में भी 30 हजार बोरी सोयाबीन आई। सोया तेल में लेवाली का अभाव रहा। घटे भाव पर भी सोया तेल में मांग नहीं निकल रही है। इंडोनेशिया जून तक कच्चे पाम तेल की बेंचमार्क कीमत शुरू करने की योजना बना रहा है, देश के व्यापार मंत्री ने गुरुवार को कहा “यदि संभव हो तो, जून से पहले हमारे पास पाम तेल (बेंचमार्क मूल्य) होगा, और अब कुआलालंपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हमारे पास उनसे अधिक ताड़ का तेल है, मलेशिया का अनुसरण क्यों कर रहे हैं? व्यापार मंत्री जुल्किफली हसन ने व्यापार मंत्रालय के तहत एक इकाई कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग अथॉरिटी द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा। अधिकांश इंडोनेशियाई ताड़ के तेल निर्यातक वर्तमान में किसी एक्सचेंज के माध्यम से बिना खरीदारों के साथ सीधे बिक्री करते हैं, जबकि राज्य ट्रेडिंग कंपनी केपीबी नुसंतारा द्वारा आयोजित नीलामी केवल भौतिक ताड़ के तेल की पेशकश करती है और वायदा अनुबंध नहीं करती है।
ज़ुल्किफ़ली ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि कैसे सरकार व्यापारियों को नई कीमत को एक बेंचमार्क के रूप में उपयोग करने की योजना बना रही है। लेकिन उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया टिन के लिए संदर्भ मूल्य निर्धारित करने में सफल रहा है, जिसे देश के टिन एक्सचेंजों पर कारोबार करना भी अनिवार्य है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1620 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1625, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1225 से 1230, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1210 से 1215, मुंबई सोया रिफाइंड 1225 से ॅॅॅ1230, मुंबई पाम तेल 920, इंदौर पाम 980, राजकोट तेलिया 2510, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 1155 रुपए।
तिलहन : सरसों 5800, रायड़ा 5700 से 5800, सोयाबीन 4800 से 5550 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42700 से 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5850, प्रेस्टीज 5650, लक्ष्मी 5625, कास्ता 5600, खंडवा 5600, रुचि 5600, धानुका 5680, एमएस नीमच 5700, प्रकाश 5600, एमएस पचोर 5630 व सिवनी 5600 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2075, देवास 2075, उज्जैन 2075, खंडवा 2050, बुरहानपुर 2050, अकोला 3100 रुपए।
—-
17550 मीट्रिक टन आयातित तुवर की आवक
इंदौर. कर्नाटक व महाराष्ट्र में नई तुवर की फसल कमजोर आंकी जा रही, लेकिन घरेलू स्तर पर दालों में बिक्री कम होने से इसके भाव बढ़ नहीं रहे है। सूत्रों के अनुसार, 1-15 जनवरी, 2023 के दौरान लगभग 17,550 मीट्रिक टन आयातित तुवर चेन्नई बंदरगाह पर आ चुका है। कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में फसल नुकसान की रिपोर्ट के मद्देनजर आयात के माध्यम से आपूर्ति-मांग बेमेल के बीच अंतर को पाटने की पूरी कोशिश कर रहा है। चने के भाव में मंदी आई है। नई फसल की आवक बढऩे से भाव और घट सकते है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4550, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 5900, मसूर कनाड़ा 6050, तुवर लेमन नई 6975, पुरानी 6875, तुवर अरुषा 6050, तुवर मोजांबिक 5450, गजरी 5800 व उड़द एफएक्यू 6500 रुपए।
दलहन- चना 4975 से 5000, विशाल 4800 से 4850, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 7100 से 7300, कर्नाटक 7300 से 7500, निमाड़ी 6000 से 7000, मूंग बारिश का 7000 से 8000, मूंग पुराना 7200 से 8000, एवरेज 6500 से 7000, उड़द 6800 से 7200, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6300, मीडियम 6400 से 6500, बोल्ड 6600 से 6700, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8250 से 8350, फूल 9050 से 9150, बेस्ट तुवर दाल 9550 से 10850 नई तुवर दाल 11200, मूंग दाल मीडियम 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200, मूंग मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11500, (58-60) 9900 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
दिल्ली तरफ तरबूज मगज में 425 रुपए में अगाऊं सौदे
इंदौर. दिल्ली तरफ तरबूज मगज में फरवरी माह के लिए 425 रुपए में सौदे किए गए है। बीज की कमी आने से इस साल तरबूज मगर के भाव दोगुना बढ़े है। आगामी लग्नसरा को देखते हुए भाव में और उछाल आ सकता है। आवक बढऩे से बादाम के भाव में कमी आई है। केरल के बाजार में छोटी इलायची की आवक पिछले दिन की तुलना में 9,960 किलोग्राम कम और आज 75,161 किलोग्राम दर्ज की गई है।
शकर एस 3480 से 3500, शकर एम सुपर 3575 से 3600, एम शकर 3650 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100 से 3200, ग्लास 4000 से 4200, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 138 से 165, खोपरा बूरा 2025 से 3700 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 535 से 545, मिनिमटर 550 से 560, मटरदाना 575 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 300 से 325, ऊंझा 330 से 350, मीडियम 355 से 360, बेस्ट 365 से 370, सौंफ मोटी 165 से 180, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 220 से 250, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 750 से 775, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 400 से 411, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 650 से 775, बेस्ट 875 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1425, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1500 से 1550, 160 भरती 1800 से 1900, 200 भरती 2200 से 2300, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1650, रवा कट्टे में 1740, मैदा 1680, चना बेसन 3275 से 3300 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News