Advertising

हार्दिक और गुजरात के चीफ कोच नेहरा पर जुर्माना: मुंबई का दूसरी बार स्लो ओवर; कप्तान पर 24 लाख और खिलाड़ियों पर भी फाइन

2
हार्दिक और गुजरात के चीफ कोच नेहरा पर जुर्माना:  मुंबई का दूसरी बार स्लो ओवर; कप्तान पर 24 लाख और खिलाड़ियों पर भी फाइन

Advertising

हार्दिक और गुजरात के चीफ कोच नेहरा पर जुर्माना: मुंबई का दूसरी बार स्लो ओवर; कप्तान पर 24 लाख और खिलाड़ियों पर भी फाइन

Advertising

33 मिनट पहले

Advertising
  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों और इंपैक्ट प्लेयर पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। वहीं गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा पर भी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। मुंबई इंडियंस का इस सीजन में स्लो ओवर रेट का यह दूसरा मामला है। ऐसे में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के सभी सदस्यों पर 6 लाख या मैच का 25 प्रतिशत जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

Advertising

साई किशोर पर नेहरा हुए गुस्सा गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया जो खेल की भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है । उन्होंने मैच रेफरी की सजा को स्वीकार कर लिया है। दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद में फॉर्म चल रहे मुंबई इंडियंस के बैटर सूर्य कुमार यादव को जीवनदान मिला। मिडविकेट पर खड़े साई किशोर के हाथ से गेंद निकल गई। जिसके बाद गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा आपा खो गए और वह डगआउट से ही चिल्लाने लगे।

Advertising

गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा सूर्य कुमार यादव के कैच छूटने के बाद गुस्सा हो गए।

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके। वानखड़े स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्स ने 53 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए। साई किशोर ने 2 विकेट झटके।

Advertising

इस सीजन में स्लो ओवर के लिए नौंवी बार जुर्माना इस सीजन में स्लो ओवर के लिए नौवीं बार जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) सभी को इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए दंडित किया गया है।

_________________

Advertising

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें..

गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके

गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
Advertising