हाइवा ने साइकिल सवार दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत
h3>
ऐप पर पढ़ें
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह लोहियानगर थाना के पनहांस के समीप एसएच-55 पर हाईवा-बस की टक्कर के बाद भाग रहे हाईवा ने साइकिल सवार दो छात्राओं को रौंद दिया। इससे एक छात्रा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। मृतका मुफस्सिल थाना के सिकंदरपुर रजौरा गांव के वार्ड संख्या- 6 निवासी राज कुमार राय की 22 वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी थी। जबकि जख्मी छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर गांव निवासी राम बाबू पोद्दार की 23 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शी वीआईपी नेता समीर सिंह चौहान ने बताया कि हाईवा ने बस में ठोकर मार दी। बस नाले से जा टकारयी। इसी दौरान साइकिल सवार दो छात्राएं चपेट में आ गयी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन-फानन में दोनों में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कोमल को आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत है।
घायल पूजा कुमारी नीमा चांदपुरा थाना के कैथ पंचायत के चेरिया मनिकपुर निवासी गौतम कुमार पोद्दार की पत्नी बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे की सहेली थी। एक साथ बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रतिदिन पनहांस गांव के निकट आइटीआई मैदान आकर प्रैक्टिस करती थी। उन्होंने बताया कि आज अहले सुबह वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
सदर अस्पताल में शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे भाकपा के जिला सचिव
घटना के बाद घायल बच्ची का हाल चाल जानने के लिए भाकपा के जिला सचिव व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, एआईएसएफ राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, रजौरा पैक्स अध्यक्ष बलवंत राय आदि शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। पहले घायल से मिले व उसके बाद सदर अस्पताल में मृतका के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। पूर्व विधायक ने कहा कि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर रोज-बरोज बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं एसएच-55 और एनएच -31 पर घट रही है। अनट्रेंड ड्राइवर की लापरवाही के वजह से बेकसूर लोगों की जान आए दिन लगातार जा रही है। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा एवं जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि खम्हार, रजौरा, मोहनपुर और हरदिया से रोज सैकड़ों छात्र- छात्राएं साइकिल से पढ़ाई करने जाते हैं। सुबह के समय इस रोड में वाहन अनियंत्रित होकर चलता है। इससे हमेशा इन छात्र-छात्राओं का जीवन खतरे में रहता है। छात्र नेता ने सभी बड़ी गाड़ियों की जांच, ट्रेंड ड्राइवर ही गाड़ी चलाए इस नियम का सख्ती से पालन हो और ऐसे अनियंत्रित वाहनों को चिन्हित कर उसपर शिकंजा कसने की मांग की। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस केंद्र का मैदान में प्रैक्टिक करने की अनुमति देने की मांग एसपी से की है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News