Advertising

स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत: औरंगाबाद में मोटरसाइकिल चला रहा भांजा जख्मी, मामी को लेकर अस्पताल जा रहा था – Aurangabad (Bihar) News

0
स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत:  औरंगाबाद में मोटरसाइकिल चला रहा भांजा जख्मी, मामी को लेकर अस्पताल जा रहा था – Aurangabad (Bihar) News

Advertising

स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत: औरंगाबाद में मोटरसाइकिल चला रहा भांजा जख्मी, मामी को लेकर अस्पताल जा रहा था – Aurangabad (Bihar) News

Advertising

सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है।

Advertising

औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रफीगंज शिवगंज मुख्य पथ के चातर पेट्रोल पंप के पास की है। मृतका की पहचान देव थानाक्षेत्र के बनिया गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी 23 साल

.

Advertising

दुर्घटना में घायल 20 साल का रोहित कुमार थाना क्षेत्र के ही नीमा गांव निवासी मुन्ना सिंह का बेटा था। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची व घायल मामी भांजा को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अरविंद कुमार ने नब्ज टटोलते ही पिंकी को मृत घोषित कर दिया।

Advertising

रोहित की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे किसी दूसरे शहर के बड़े अस्पताल में ले गए हैं। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी पर रफीगंज सामुदायिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिंकी को गिल्टी हो गया था। पिछले कुछ दिनों से रफीगंज से उसका इलाज चल रहा था। दोनों मामी, भांजा बाइक पर सवार होकर इलाज कराने रफीगंज जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

Advertising

घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। धक्का मार कर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। आवेदन मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertising

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले मृतका लड़की की शादी विकास के साथ हुई थी। 18 महीने की बेटी भी है। वह अपनी बेटी अंशिका को घर वालों के पास छोड़कर भांजे के साथ दवा लेने जा रही थी। उसकी मौत के बाद अंशिका के सिर से ममता का छांव उठ चुका है।

सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है।

घटना के बाद देव प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश लाल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ छोटे सिंह सहित अन्य लोगों ने संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सीओ रामकुमार रमन ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा की राशि दिलाई जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising