सोना ₹86,430 के ऑल टाइम हाई पर: आज कीमत ₹740 बढ़ी, इस साल ₹10,268 महंगा हुआ; चांदी ₹967 बढ़कर ₹97,000 किलो हुई

4
सोना ₹86,430 के ऑल टाइम हाई पर:  आज कीमत ₹740 बढ़ी, इस साल ₹10,268 महंगा हुआ; चांदी ₹967 बढ़कर ₹97,000 किलो हुई
Advertising
Advertising

सोना ₹86,430 के ऑल टाइम हाई पर: आज कीमत ₹740 बढ़ी, इस साल ₹10,268 महंगा हुआ; चांदी ₹967 बढ़कर ₹97,000 किलो हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (19 February 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

सोना आज यानी 19 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 85,690 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

Advertising

इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत भी आज 967 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 96,023 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹10,268 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,268 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,983 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए पर पहुंच गया है।

Advertising

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Advertising

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News

Advertising