सोनभद्र में गूंजे होली के गीत: होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते दिखे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, रंगों में हुए सराबोर – Sonbhadra News h3>
मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते लोग।
सोनभद्र में होली का त्योहार रंग-बिरंगी छटा के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद से ही लोगों में उत्साह देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी रंगों में सराबोर नजर आए।
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में सुबह से ही रंग-गुलाल की धूम मची रही। युवाओं की टोलियां गाजे-बाजे के साथ नृत्य करती दिखीं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे।
ओबरा तहसील में भी होली की धूम रही। कहीं लोग होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते दिखे, तो कहीं टोलियां हुड़दंग मचाती नजर आईं। नगर में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सड़कों और गलियों में रंगों में रंगे लोगों का जमावड़ा रहा।
युवाओं ने अपने दोस्तों और परिचितों के घरों का दौरा किया। कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने पुलिस और अस्पताल कर्मियों को भी गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। त्योहार प्रेम, सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाया गया।
बभनी क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में भी शांति और सौहार्द के साथ होली खेली गयी। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर जाएं। होली की भोजपुरी गीत के साथ त्यौहार को रंगीन मिजाज के साथ लोग मनाते दिखे। आनंद लेते हुए गले मिलकर होली की शुभकामना देते हुए लोगों को देखा गया।
म्योरपुर क्षेत्र के कस्बे और ग्रामीण अंचलों में होली के त्योहार पर गुलाल और रंगों की बौछार होती रही। सबसे ज्यादा युवाओं की मस्ती रही। ग्रामीण अंचलों में ढोलक और मानर कि थाप पर होली खेली गई और होली गीत गाये गए वहीं कस्बों में डीजे पर युवा वर्ग थिरकता रहा। युवा वर्ग घूम घूम कर झुंड और समूह में होली खेला और गुझिया का स्वाद लिया।
दुद्धि नगर में बुधवार को रंगो का त्योहार होली शांतिपूर्ण ढंग से धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने समूह में होकर ढोल मजीरा बजाते हुए फाग गीत गाकर एक दूसरे को अबीर व रंग लगाकर खूब मनोरंजन किया। वहीं युवाओं की टोली ने कपड़ा फाड़ होली खेली। युवा वर्ग चेहरों पर रंग बिरंगे मास्क के साथ ही साथ कई प्रकार के होली टोपी व बाल लगाकर होली गीत की धुन पर खूब नृत्य किया।
अनपरा में वहीं शाम को रंग बिरंगे परिधानों में स्त्री पुरुष होली के रंग में शराबोर रहे। बच्चे ने भी होली के कपड़े पहने एक दूसरे पर रंगों से भरी गुम्बारों की बौछार करने में मसगुल रहे। लेकिन बाइक सवार के तेज़ गति से गलियों में हुड़दंग करने के दौरान एक बच्ची घायल हो गईं जिसे नेहरू अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया। जिससे होली का रंग फीका पड़ गया।
शक्तिनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई। एक दूसरे को अबीर व रंग लगाया गया। ग्रामीण अंचलों में ढोलक,डीजे पर युवा वर्ग थिरकते रहे। शाम को अबीर लगाकर आपसी गले मिलकर सौहार्दपूर्वक निभाया। थाना प्रभारी अपनी टीम सहित गांवों में चक्रमण करते रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News