सैफ हमला केस- आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट मैच: हमले के 7 दिन बाद सैंपल लिए थे; कल एक्टर के स्टाफ ने हमलावर को पहचाना था

2
सैफ हमला केस- आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट मैच:  हमले के 7 दिन बाद सैंपल लिए थे; कल एक्टर के स्टाफ ने हमलावर को पहचाना था
Advertising
Advertising


सैफ हमला केस- आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट मैच: हमले के 7 दिन बाद सैंपल लिए थे; कल एक्टर के स्टाफ ने हमलावर को पहचाना था

मुंबई43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

ये फोटो सैफ अली खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के बाद की है। वे 21 जनवरी को लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए थे।

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के कुछ फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से लिए गए सैंपल से मैच हो गए हैं। सैफ पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी को फिंगरप्रिंट और अन्य सैंपल लेकर जांच के लिए CID की लैब को भेजे थे।

Advertising

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट जांच के लिए जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है। इसमें कुछ फिंगरप्रिंट मैच हो गए हैं। हालांकि, पुलिस फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

उधर, सैफ की दो महिला स्टाफ मेंबर्स ने गुरुवार (6 फरवरी) को आरोपी शरीफुल की पहचान कन्फर्म कर दी। हमले के समय बच्चों के कमरे में ही मौजूद रहीं अरियाना फिलिप और जूनु को हाल ही में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बुलाया गया था। यहां आरोपी शरीफुल इस्लाम की आइडेंटिफिकेशन परेड हुई, जिस दौरान दोनों ने उसकी पहचान कन्फर्म की।

Advertising

घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी के दिखने का दावा

15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसते हुए एक शख्स दिखा था।

15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता एक शख्स दिखा।

Advertising

शरीफुल के पिता का दावा- CCTV में दिख रहा शख्स अलग शरीफुल के पिता और उसके वकील लगातार यह दावा कर रहे थे कि सैफ का हमलावर कोई और है। यह आरोप लगाया जा रहा था कि पुलिस ने गलत शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बीच शरीफुल के चेहरे और CCTV में कैद आरोपी के चेहरे के मैच के लिए फेस रिकग्निशन टेस्ट करवाया था।

मुंबई पुलिस ने बताया कि चेहरे की पहचान की जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि एक्टर को घर में घुसकर चाकू मारने वाला शरीफुल इस्‍लाम ही है।

पुलिस ने कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ‘हमारे पास चेहरे की पहचान रिपोर्ट के अलावा, CCTV फुटेज, मोबाइल फोन की लोकेशन और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल्स रिपोर्ट जैसे तकनीकी सबूत हैं, जिससे यह साबित होता हैं कि शरीफुल ही असली आरोपी है।

आरोपी को 29 जनवरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में है आरोपी शरीफुल आरोपी शरीफुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार (29 जनवरी) को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

उस दिन पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले जगह की रेकी की थी और पूरी तरह से तैयारी की थी। आरोपी के कुछ और साथी हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। साथ ही, शरीफुल के रिश्तेदारों को पैसे भेजने के मामले की भी जांच चल रही है।

इधर, 28 जनवरी को मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दाहिया ने बताया, ‘हमने इस मामले में शरीफुल इस्लाम को पकड़ा है, वही सही आरोपी है।’ उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ हमारे पास कई पुख्ता सबूत हैं।

दाहिया ने यह भी कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सैफ के घर से जो फिंगरप्रिंट्स मिले हैं, वह शरीफुल के फिंगरप्रिंट्स से मैच नहीं करते। हम फिंगरप्रिंट्स की जांच कर रहे हैं, अब तक हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

15 जनवरी की रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में हमला किया गया था। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में 5 दिन इलाज हुआ था।

अब पढ़िए इस घटनाक्रम से जुड़े 5 बयान…

  • सैफ अली खानः सैफ अली खान ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 16 जनवरी की रात वे और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स अरियामा फिलिप की चीखें सुनीं। वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां अरियामा फिलिप भी सोती थीं। वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा। जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद उसने हमला कर दिया, जिससे सैफ घायल हो गए। इसके बाद हमलावार धक्का देकर भाग गया।
  • करीना कपूर (सैफ की पत्नी): सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वे बीच में आए तो हमलावर जहांगीर (करीना-सैफ का छोटा बेटा) तक नहीं पहुंच पाया। उसने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई। हमलावर बेहद आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमला किया। मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थीं।
  • अरियामा फिलिप (घर की मेड): बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। ऐसा लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा। उसने मुंह पर उंगली रखकर चुप कराने की कोशिश की और एक करोड़ रुपए की मांग की। आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
  • भजन सिंह (ऑटो ड्राइवर): मैं रात में गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। खून से लथपथ एक आदमी गेट से बाहर निकला। शरीर के ऊपर के हिस्से में और पीठ पर गहरा जख्म था। गर्दन पर भी चोट लगी थी। मैंने तुरंत उसे रिक्शे में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
  • नितिन डांगे (अस्पताल के डॉक्टर): सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है।

6 ग्राफिक्स से समझिए हमले की पूरी कहानी

सैफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

1. सैफ हमला केस-आरोपी शरीफुल 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में: मुंबई पुलिस बोली थी- सही आरोपी गिरफ्त में, हमारे पास कई पुख्ता सबूत

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार (29 जनवरी) को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले जगह की रेकी की थी और पूरी तरह से तैयारी की थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Advertising