सेंसेक्स 12 अंक गिरकर 74,102 के स्तर पर बंद: इंडसइंड बैंक का शेयर 27% लुढ़का; अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट h3>
- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty BankNifty Updates | US Stock Market Crash
मुंबई3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट का असर आज यानी, मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय बाजारों पर नहीं दिखा। सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ ये 74,102 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 37 अंकों की तेजी रही। ये 22,497 पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 73,663 के दिन के निचले स्तर पर आ गया था। निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा फिसल गया। निफ्टी ने 22,314 का डे-लो बनाया।
सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.63% चढ़कर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.21% की तेजी रही। मेटल इंडेक्स 0.53% चढ़कर बंद हुआ। प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.38% गिरा है।
25% से ज्यादा गिरा इंडसइंड बैंक का शेयर
इंडसइंड बैंक के शेयरों में 27.06% की गिरावट रही। ये 243 रुपए गिरकर ₹656 रुपए पर बंद हुआ। बैंक ने 10 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि इंटरनल रिव्यू में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग डिस्क्रिपेन्सी यानी गड़बड़ी का पता चला है। इसके चलते बैंक की कमाई में कमी आ सकती है और नेटवर्थ 2.35% तक गिर सकती है।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.64% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.0057% गिरा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.41% कि तेजी रही।
- 10 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 485.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 263.51 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 10 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 2.08% गिरकर 41,911 पर, S&P 500 2.70% गिरकर 5,614 पर और नैस्डेक कंपोजिट 4.00% गिरकर 17,468 पर बंद हुआ।
बाजार में गिरावट का कारण
रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं।
रेसिप्रोकल का मतलब होता है- तराजू के दोनों पलड़े को बराबर कर देना। यानी एक तरफ 1 किलो भार है तो दूसरी तरफ भी एक किलो वजन रख कर बराबर कर देना।
ट्रम्प इसे ही बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यानी भारत अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस तरह के प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाएगा।
नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है।
मार्केट वैल्यू में 350 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट
सोमवार को S&P 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है। तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है।
मस्क की नेटवर्थ 2.53 लाख करोड़ रुपए कम हुई
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का शेयर 40.52 डॉलर (15.43%) गिरा। ये 222 डॉलर पर आ गया है। बीते 5 साल में यह सबसे बड़ी सिंगल डे गिरावट है। इससे पहले सितंबर 2020 में कंपनी के शेयर में ऐसी गिरावट रही थी।
इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 125 बिलियन डॉलर (करीब ₹10.90 लाख करोड़ घट गया। इलॉन मस्क की नेटवर्थ भी एक दिन में 29 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.53 लाख करोड़) गिरकर 319.50 बिलियन डॉलर (करीब ₹27.90 लाख करोड़) पर आ गई है।
सोमवार को सेंसेक्स 217 अंक गिरकर 74,115 के स्तर पर बंद हुआ
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट रही, ये 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले।
निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुआ। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स भी 1.22% फिसला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.22% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.85% ऊपर बंद हुआ।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती पर सहमत: अब हमारे देश को लूटना बंद हुआ; दो दिन पहले भारत पर 100% टैरिफ की बात कही थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात कहा, ‘भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। हालांकि भारत अब अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता है, क्योंकि हम उनके किए की पोल खोल रहे हैं।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प: भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का नुकसान, अमेरिकी सामान सस्ते हो सकते हैं
अमेरिका 2 अप्रैल से भारत पर ‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसका मतलब यह कि भारत जितना टैरिफ अमेरिकी कंपनियों से आने वाले सामान पर लगाएगा, अमेरिका भी उतना ही टैरिफ भारतीय कंपनियों के अमेरिका जाने वाले सामान पर लगाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
खबरें और भी हैं…
BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News