सुब्रत पाठक ने सपा पर कसा तंज, बोले- “भैया-भाभी” का अब प्रदेश में प्रभाव नहीं | Subrata Pathak took jibe at SP said Bhaiya Bhabhi no longer | News 4 Social

4

सपा पर कसा तंज एक सवाल पर सपा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि “भैया-भाभी” अब कहीं से भी चुनाव लड़ें, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में जनता भाजपा के साथ है।

सपा में बिखराव उज्जैन से लौटकर झांसी में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे कन्नौज सांसद ने कहा कि सपा के सेनापति की लोकसभा सीट तय नहीं है, जिससे सेना में बिखराव की स्थिति है। सपा में “भैया” के नाम से पहचाने जाने वाले अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कन्नौज से भाजपा के प्रत्याशी घोषित हुए सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव रामपुर से लड़े या कहीं ओर से, इसका कोई असर नहीं होने वाला है। कन्नौज की जनता ने डिम्पल यादव को पराजित कर दिया है। पिछली बार जब सपा और बसपा में समझौता था, तब डिम्पल यादव चुनाव हार चुकी थीं।

नारी शक्ति का सम्मान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो लोक आस्था का ध्यान रखते हुए कार्य कर रहे हैं। आजादी के बाद बंटवारे के समय से चले आ रहे मुद्दों को समाप्त कर दिया। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी पर सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की बाहरी सोच में नारी को उपभोग की वस्तु माना गया है और उसी का असर कांग्रेस नेताओं पर दिख रहा है।

हिंदुस्तान में नारी को देवी माना जाता है। नरेंद्र मोदी महिलाओं का सम्मान करते हैं और आधी आबादी के लिए आरक्षण का कानून बनाया है। भाजपा की जीत तय उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो भाजपा की बड़ी जीत तय है, दक्षिण के राज्यों से भी अच्छी खबरें आ रही हैं। इसके पहले सीपी मिशन कंपाउंड स्थित अंकित दीक्षित के घर पहुंचने पर उनका परिजनों ने स्वागत किया।