सीबीएसई बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट: फतेहपुर में युवराज 96.8%, एंजल मौर्य 98.4% के साथ जिले में टॉपर – Fatehpur News

1
सीबीएसई बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट:  फतेहपुर में युवराज 96.8%, एंजल मौर्य 98.4% के साथ जिले में टॉपर – Fatehpur News
Advertising
Advertising

सीबीएसई बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट: फतेहपुर में युवराज 96.8%, एंजल मौर्य 98.4% के साथ जिले में टॉपर – Fatehpur News

राम चंद्र सैनी | फतेहपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं

फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल के युवराज सिंह ने 12वीं में 96.8% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी स्कूल की एंजल मौर्य ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ टॉप किया।

Advertising

युवराज सिंह वर्तमान में कोटा में जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता प्रभात कुमार सिंह एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। युवराज की बहन यशी सिंह ने भी 10वीं में 91% अंक प्राप्त किए हैं। 10वीं की टॉपर एंजल मौर्य ने भविष्य में इंजीनियर बनने की इच्छा जताई है। एंजल के पिता महेन्द्र सिंह का 2022 में निधन हो गया था, लेकिन इस कठिन परिस्थिति के बावजूद उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा।

12वीं में उमरा खान ने 93% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 10वीं में प्रत्युष शुक्ला ने 97% अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा है।

Advertising

तीसरे स्थान पर मिती शुक्ला रहीं, जिन्होंने 95% अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर विपुल गुप्ता ने 94% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। मलवा क्षेत्र स्थित हंस ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, अहिरनखेड़ा के 12वीं के छात्र आयुष तिवारी ने 85.6% और मोहित पटेल ने 82.6% अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के हाईस्कूल छात्र आकाश ने 79.8% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, बकेवर की 12वीं की छात्रा आरती पाण्डेय ने 95.2% और हाईस्कूल के अमन अहमद ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। वहीं एकता सिंह ने 95.5% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले के अन्य प्रमुख विद्यालयों—वाणी इंटरनेशनल एकेडमी (अल्लीपुर), चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर—के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising