सीतामढ़ी में पुलिस पर पथराव, जवान से रायफल लूटी h3>
Advertising
सीतामढ़ी के नोनाही गांव में शुक्रवार रात पुलिस पर हमला हुआ। सुरसंड और परिहार थाने की पुलिस आरोपित अनुपम कुमार को गिरफ्तार करने गई थी, तभी मुखिया पति और ग्रामीणों ने उन पर हमला किया। इस दौरान एक…
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 5 Oct 2024 06:58 PM
Share
सीतामढ़ी/परिहार। परिहार थाना क्षेत्र के नोनाही गांव में शुक्रवार देर रात मुखिया पति के भतीजे को गिरफ्तार करने गयी सुरसंड व परिहार थाने की पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान मुखिया पति समेत अन्य लोगों ने पुलिस जवानों को पीट दिया। इसके बाद एक जवान की एसएसआर रायफल व मोबाइल छीनकर गांव की ओर भाग निकले। भागने के दौरान मुखिया पति शेखर कुमार यादव व अन्य लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। अंधेरे का लाभ उठाकर जवान की एसएलआर रायफल लेकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस हवाई फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। पथराव व मारपीट की घटना में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे वरीय अधिकारियों ने जगह-जगह छापेमारी कर सिपाही मुकेश कुमार से छीनी गई एसएलआर रायफल नौ गोलियों के साथ बरामद कर लिया गया है। रायफल खोजने के दौरान पुलिस को मुखिया पति की गाड़ी से ढाई किलो गांजा व 34 पीस नेपाली देसी शराब भी मिली है। मामले में परिहार थाने में दो अलग-अलग एफआईआर की गई है। मुखिया सपना कुमारी, उनके पति शेखर कुमार यादव, पुत्र कृष्ण मोहन, अभिषेक कुमार और साहिल कुमार समेत 14 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।
Advertising
पुलिस पर बेवजह लोगों की पिटाई का आरोप : जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सुरसंड थाने की पुलिस परिहार पुलिस के साथ नोनाही गांव में युवती के अपहरण के आरोपित अनुपम कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अनुपम मुखिया पति शेखर कुमार यादव के भाई जवाहर यादव का पुत्र है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने शेखर कुमार यादव के दरवाजे पर सो रहे कुछ लोगों को बेवजह पीट दिया। इसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया। शोर सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक होने लगी। विवाद इतना बढ़ा की ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इधर, पुलिस की मानें तो मुखिया के दरवाजे पर पहुंचते ही वहां सो रहे लोगों को जगा कर अनुपम के बारे में पूछताछ कर रही रहे थे कि मुखिया पति अचानक से पुलिस के बदसलूकी करने लगे। इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस के साथ मारपीट की। इस दौरान सिपाही मुकेश कुमार को जमीन पर पटक कर पिटाई की। इसके बाद रायफल लूटकर पथराव करते हुए भाग गए।
आरोपित को गिरफ्तार करने गयी सुरसंड व परिहार थाने की पुलिस पर हमला किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व जवानों की मुखिया पति ने पिटाई की। वहीं आरोपित ग्रामीणों को एकजुट कर एक सिपाही का रायफल लूट कर भाग निकले। लूट गया रायफल बरामद कर लिया गया है। वहीं मामले में दो अलग-अलग एफआईआर कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
– मनोज कुमार तिवारी, एसपी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News