सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, उत्तराखंड का काबनभूलपुरा इलाका 'महाभारत' का रणक्षेत्र बन गया | CM Dhami took charge, Uproar in Uttarakhand | News 4 Social h3>
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की समीक्षा की। अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पूरी तरह लॉकडाउन वाले हालात हैं। केवल जरूरी काम करने की छूट है।
क्यों फैली हिंसा
बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे और मस्जिद को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सड़क पर उतर आईं महिलाएं
मस्जिद और मदरसे को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गुस्साए स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए। बैरिकेड तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों से बहस शुरू करने लगे। मदरसे और मस्जिद को ढहाते ही भीड़ और पुलिसकर्मियों, नगर निगम और पत्रकारों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
भीड़ और पुलिस में संग्राम छिड़ गया
हल्दवानी का बनभूलपुरा इलाका महाभारत का रणक्षेत्र बन गया। एक ओर एक्शन के खिलाफ गुस्साई भीड़ थी। दूसरी तरफ पुलिस बल। इसका फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और भीड़ ने पुलिस की गाड़ी सहित कई वाहनों में आग लगा दी। गोलीबारी भी हुई। कई लोग घायल हो गए।
प्रशासन ने 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की
प्रशासन ने 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, लेकिन बताया जा रहा है कि 300 से अधिक लोग घायल है, जिसमें सबसे अधिक पुलिस वाले हैं। मदरसा और मस्जिद पर एक्शन हो रहा था तो एसएसपी प्रह्लाद मीणा की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। मीणा ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कोर्ट के आदेश में हुआ। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि ध्वस्त किया गया मदरसा और नमाज स्थल पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने बताया कि इस स्थल के पास स्थित तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पूर्व में ही कब्जा कर लिया था। अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था, जिसे आज ध्वस्त किया गया है।
सीएम पुष्कर धामी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। देहरादून में अपने अधिकारिक आवास पर सीमए ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाकिधकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।