सिद्धा पहाड़ में स्थापित की गई वनवासी राम की प्रतिमा | Statue of forest dweller Ram installed in Siddha mountain | Patrika News
सतनाPublished: Sep 27, 2023 10:25:14 am
राम प्रतिज्ञा स्थल तक जाने के लिए बनाई गई सीढियां, परिक्रमा पथ भी हुआ पूरा
सतना। अंततः श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ अब सिद्ध हो गया। यहां वनवासी प्रभु श्री राम की प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है। भुजा उठा कर प्रतिज्ञा करते वनवासी राम की प्रतिमा को सिद्धा पहाड़ के नीचे से भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही वन विभाग ने यहां तक जाने के लिए सीढियाें का भी निर्माण करवाया है। श्रद्धालुओं को इस स्थल की परिक्रमा में आसानी हो लिहाजा 50 लाख की लागत से 1400 मीटर लंबा परिक्रमा पथ निर्मित किया गया है। पहाड़ी को हरा भरा करने के लिए व्यापक पौधरोपण किया गया है। प्रतिमा का निर्माण ग्रामोदय विश्वविद्यालय के आर्ट संकाय के विद्यार्थियों और प्रोफेसरों ने किया है। उन्ही के द्वारा पहाड़ के शिखर पर मूर्ति की स्थापना भी की गई है।