सहयोगात्मक कार्य से फतेहपुर बनेगा विकसित प्रखंड : सुधेंदु सिंहा h3>
ऐप पर पढ़ें
फतेहपुर प्रखंड को विकसित प्रखंड बनाने के लिए ही इसे आकांक्षी प्रखंड में चयन किया गया है। कई चीजों में फतेहपुर का औसत सूबे में अच्छा है। दो-तीन चीजों में तो यह पूरे देश के औसत से भी अच्छा है। यह बहुत बड़ी बात है। अगर सभी लोग मिलकर सहयोगात्मक रूप से तेजी से कार्य करेंगे तो फतेहपुर को विकसित प्रखंड बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। फतेहपुर को पूरे देश में सर्वोच्च स्थान पाने से भी कोई रोक नहीं पाएगा। नीति आयोग नई दिल्ली के सलाहकार सुधेंदु जे. सिंहा ने सोमवार को फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत आयोजित संपूर्णता अभियान के शुभारंभ मौके पर यह बातें कही। उन्होंने अभियान का शुभारंभ दीप जलाकर किया।
नीति आयोग के सलाहकार ने कहा कि फतेहपुर को पिछड़ा प्रखंड से बाहर निकाल इसे हर क्षेत्र में विकसित प्रखंड बनाने के उद्देश्य को लेकर ही यहां आकांक्षी योजना शुरू की गई है। यहां कई ऐसी चीजें हैं जहां अभी बहुत कमी है उसमें प्रयास करने की जरूरत है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि पर विशेष रूप से कार्य कर इसे सौ प्रतिशत उपलब्धि देना है। उन्होंने कहा कि इस बार यहां छह सूचकांग को रखा गया है। इनमें स्वास्थ्य विभाग से तीन और आईसीडीएस, कृषि व जीविका से एक-एक सूचकांक चयन किया गया है। इसको कैसे हम सौ प्रतिशत पूरा करेंगे। इनमें किस तरह संपूर्णता लायेंगे। उसी के सिलसिले में यह अभियान शुरू किया गया है। तीन महीने का वक्त है। इस गिने चुने तीन महीने में इस नियत समय के अंदर हमें सौ प्रतिशत तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी मिलकर नियत समय के अंदर इन छह सूचकांकों में योजना को पूरा कर सौ प्रतिशत उपलब्धि देंगे। फिर फतेहपुर गया, बिहार ही नहीं पूरे देश में एक नंबर पर रहेगा। नीति अयोग के सलाहकार ने मनरेगा कैम्पस में पौधरोपण भी किया।
समूर्णता अभियान कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आईसीडीएस व जीविका के द्वारा अलग अलग स्टॉल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीपी, सुगर का स्क्रीनिंग से संबंधित उपकरणों व साधनों को प्रदर्शित किया गया। आइसीडीएस के स्टॉल पर पोषण संबंधित आहार प्रदर्शनी, गोदभराई आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग के स्टॉल पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड व कृषि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जीविका के स्टॉल पर रिवाल्विंग फंड के साथ साथ अन्य प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुंदर व आकर्षक रंगोली भी बनाई गई थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूल से शुरू हुई प्रभातफारी बस स्टैंड, झंडाचौंक, बड़ी देवी स्थान, रुपीन होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह, डीपीएम, बीडीओ राहुल रंजन, सीओ राहुल, बीपीआरओ प्रमोद कुमार, पीओ दीपू कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, पीरामल के जिला हेड अभिनव कुमार, प्रमुख अनिता देवी, उपप्रमुख रणधीर कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी, मुखिया, पंसस आदि मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News