सम्राट चौधरी का अयोध्या में रामलला के सामने नया संकल्प, सरयू में डुबकी लगा 22 महीने बाद मुरेठा उतारा

7
सम्राट चौधरी का अयोध्या में रामलला के सामने नया संकल्प, सरयू में डुबकी लगा 22 महीने बाद मुरेठा उतारा

सम्राट चौधरी का अयोध्या में रामलला के सामने नया संकल्प, सरयू में डुबकी लगा 22 महीने बाद मुरेठा उतारा

ऐप पर पढ़ें

बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करीब 22 महीने बाद अपना मुरेठा (पगड़ी) उतार दिया है। सम्राट चौधरी ने बुधवार की सुबह अयोध्या में सरयू नदी के तट पर डुबकी लगाकर अपना मुरेठा रामलला को समर्पित किया। उन्होंने मुंडन भी कराया। रामलला के दर्शन के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें जिताने का नया संकल्प भी लिया है। सम्राट चौधरी ने बिहार में भाजपा सरकार बनाने और नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने के संकल्प के साथ मुरेठा बांधा था। लेकिन बदले राजनीतिक समीकरण में अब वो नीतीश सरकार में नंबर 2 के पद पर हैं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से गोपालगंज होते हुए शाम में अयोध्या पहुंचे थे। बुधवार सुबह वो सरयू घाट पहुंचे और नदी में डुबकी लगाई। सरयू में स्नान के बाद सम्राट चौधरी ने अपना मुरेठा रामलला को अर्पण कर दिया। उन्होंने यहां मुंडन भी कराया। फिर सम्राट चौधरी ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी दर्शन किया।

नीतीश कुमार रूपौली में बीमा भारती के खिलाफ प्रचार करेंगे, जेडीयू के कलाधर के लिए सम्राट भी वोट मांगेंगे

मुरेठा उतारने के बाद मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें अपनी पगड़ी श्रीराम को समर्पित करनी थी। आज उन्होंने अयोध्या आकर सरयू नदी में स्नान करके बीते 22 महीने से जो मुरेठा बांध रखा था, उसे भगवान राम के चरणों में समर्पित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार चुनाव में एनडीए को 243 में 200 से ज्यादा विधानसभा सीटें जिताने का लक्ष्य है। रामलला दर्शन के बाद सम्राट चौधरी वापस बिहार के लिए रवाना हो गए।

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने का संकल्प लेकर बांधा था मुरेठा

सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में मां के निधन के बाद मुरेठा बांधा था लेकिन फिर उसे नहीं खोला। उन्होंने संकल्प लिया था कि नीतीश को जब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक वे अपना मुरेठा नहीं उतारेंगे। तब नीतीश महागठबंधन में थे और सम्राट की पार्टी बीजेपी विपक्ष में थी। जनवरी 2024 में सत्ता के समीकरण बदले और नीतीश महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में आ गए। एनडीए सरकार में नीतीश के साथ सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनाए गए।

उसके बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि उन्होंने नीतीश को पद से हटाने की प्रतिज्ञा ली थी लेकिन बीजेपी ने जब नीतीश के साथ जाने का फैसला लिया तो उन्होंने व्यक्तिगत संकल्प को दरकिनार कर दिया है। सम्राट ने कहा था कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एनडीए के सहयोग से फिर से सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में उनका संकल्प पूरा हो गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News