सबको हंसाने वाली भारती सिंह ने खूब सहे हैं जख्म, कोख में ही मार देना चाहती थीं मां

149
सबको हंसाने वाली भारती सिंह ने खूब सहे हैं जख्म, कोख में ही मार देना चाहती थीं मां
Advertising
Advertising


सबको हंसाने वाली भारती सिंह ने खूब सहे हैं जख्म, कोख में ही मार देना चाहती थीं मां

कहते हैं न जो लोग अपनी काबिलियत पर विश्वास रखते हैं, वह अपने जीवन में सफलता को हमेशा पा लेते हैं। ये कहावत कमीडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह पर एकदम सही साबित होती हैं। भारती सिंह का शुरुआती जीवन तमाम कठनाईयों में बीता है लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत पर हमेशा विश्वास रखा है। तभी तो आज वह दुनियाभर में जानी जाती हैं। तमाम लोग उनसे इंस्पायर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारती सिंह ने अपने बचपन में वो सब सहा है जिसकी उनके फैन कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने रोटी व नमक खाकर गुजारा किया। भारती सिंह की मां ने बच्चों को पालने के लिए फैक्ट्री में काम किया तो लोगों के खूब ताने सुने। ऐसे कई बातें हैं जिन्हें सुन आपका दिल भी बैठ जाएंगा। हमेशा हंसने और हंसाने वाली भारती सिंह ने अपने दिल में कितने जख्म खाए हैं, ये पढ़ आप भी भावुक हो उठेंगे।

2 साली की भारती सिंह के सिर से उठ गया था पिता का साया
भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। उनके पिता का निधन हो गया जब वह महज 2 साल की थी। भारती सिंह के दो बड़े भाई बहन है। पिता के जाने से सबकुछ बिखर गया। अचानक परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। मां ने दर दर की ठोकरे खाईं और काम ढूंढा ताकि वह बच्चों को पाल सके।

Advertising

फैक्ट्री में काम करके बच्चों को पाला

Advertising

2 साल की उम्र में भारती सिंह के सिर से उठ गया पिता का साया, कर्ज में डूबी मां करती थीं फैक्ट्री में काम


खुद Bharti Singh ने अपने संघर्ष पर बात करते हुए बताया था कि पिता के गुजर जाने के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। वह कर्जे में डूबते जा रहे थे। जब मैं दो साल की थी तो मां ने एक फैक्ट्री में नौकरी करना शुरू किया। वह सिलाई मशीन पर काम करती थी। हमें भी वह अपने साथ काम पर ले जाती थी। कारखाने में सिलाई मशीन की चिड़चिड़ की आवाजों को सुन वह बड़ी हुईं।

भारती सिंह की मां माता की चुन्नी सिला करती थीं

bharti 3

2 साल की उम्र में भारती सिंह के सिर से उठ गया पिता का साया, कर्ज में डूबी मां करती थीं फैक्ट्री में काम


भारती सिंह (Bharti Singh Birthday) की मां फैक्ट्री में सिलाई का कामकाज करती थी। कभी कंबल सिलती थीं तो कभी माता रानी की चुन्नी बनाया करती थीं। इन छोटे छोटे कामकाज से जो भी रुपये मिलते इससे मां बच्चों की देखरेख किया करती थी।

Advertising

कभी नमक रोटी खाई तो कभी खाली पेट सोए

bharti 4


फैक्ट्री से मिलने वाली सैलरी से मां (Bharti Singh Mother) न तो घर चला पाती थीं और न ही कर्जदारों को दे पाती थी। एक समय तो ऐसा गया कि नमक रोटी खाकर रहना पड़ता और कभी ऐसा कि बिना खाए ही रात गुजारनी पड़ती। इन हालातों को देख बचपन में ही भारती सिंह बड़ी हो गई थीं, वह घर के हालातों को समझने लगी थीं।

कर्जदार दिया करते थे मां को गाली


भारती सिंह ने इंटरव्यू में बताया था कि एक समय ऐसा था जब वह मर्दों से चिड़ती थीं क्योंकि उधार देने वाले लोग उनकी मां को गाली दिया करते थे। इन मर्दों को देख वह सभी आदमियों से चिड़ने लगी थीं। कर्जदार घर आते और मां को गंदी गालियां देते थे। मां अकेले ही इतनी गंदगी अकेले संभाल रही थीं। वह मां की हालत देख रोया करती थी।

जब भारती सिंह को पेट में ही मार देना चाहती थीं मां

Advertising


भारती सिंह की मां ने दर्दभरा जीवन जिया है। आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से वह हर ख्वाहिश को मन में ही तोड़ दिया करती थीं। एक दिन अचानक पता चला कि भारती सिंह की मां पेट से है। घर की तंगी को देख वह कोख में ही पल रही भारती को मार देना चाहती थीं लेकिन उन्होंने मन बदला और बेटी को पैदा किया। आज वह बेटी पर खूब गर्व करती थीं।

Saif Ali Khan Amrita Singh: जब सैफ अली खान को फ्राइंग पैन से मारना चाहती थीं अमृता सिंह, हीरोइनों को साथ देख जल-भून जाती थीं
भारती सिंह के लिए मां ने छोड़ दिया था सबकुछ
भारती सिंह आज जो कुछ भी है वह इसका श्रेय अपनी मां को देती हैं। मां ने अमृतसर में सबकुछ छोड़कर बेटी के लिए मुंबई आ गईं। बेटी के करियर को संवारने के लिए दिन रात एक कर दिया। खैर भारती ने भी मां की हर उम्मीद को पूरा किया। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में वह सेकेंड रनरअप रहीं। फिर इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस जैसे कई शो में नजर आईं। उनका कॉमिक अंदाज फैंस को इतना पसंद आता कि उनके हर वीडियो और शो को लोगों ने पसंद किया। आज वह बतौर शो होस्ट भी काम कर रही हैं तो अपना शो भी ला चुकी हैं।





Source link

Advertising