सदस्यता में तरारी को अव्वल बनाने को तेजी लाएं : सुनील पांडेय

8
सदस्यता में तरारी को अव्वल बनाने को तेजी लाएं : सुनील पांडेय
Advertising
Advertising

सदस्यता में तरारी को अव्वल बनाने को तेजी लाएं : सुनील पांडेय

फोटो 9 न्यू : तरारी में शनिवार को आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान में पूर्व विधायक सुनील पांडेय व अन्य।

Advertising

तरारी/पीरो/सहार, संवाद सूत्र। भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी लाने को तरारी के पूर्व विधायक डॉ नरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के नेतृत्व में पीरो लोहिया चौक, हसनबाजार, फतेहपुर, कुरमुरी, सहार के खैरा बाजार व तरारी में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान दर्जनों युवाओं सहित अन्य लोगों ने टोल फ्री नंबर के माध्यम से मिस कॉल कर एवं नमो ऐप के माध्यम से सीधे तौर पर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। तरारी प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील पांडेय ने कहा कि भाजपा सदस्यता में तरारी विस क्षेत्र में अभी पांचवें स्थान पर है। तरारी को भोजपुर में अव्वल बनाने के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने की जरूरत है। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय ने किया। भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, जिप सदस्य वंदना राजवंशी, अरविंद सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, अभय प्रताप सिंह, मनोज सिंह, संटू सिंह सहित अन्य ने भाग लिया। पीरो में सदस्यता अभियान के शाहाबाद प्रभारी अशोक भट्ट, पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय और कुरमुरी के पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। मंडल प्रभारी जयंत किशोर, सोनू पाण्डेय, विनोद सिंह, विवेकानंद तिवारी, रवि केशरी, मनोज कुमार, अभय सिंह, शिवशंकर सिंह और अजीत उपाध्याय ने संबोधित किया। शिविर लगा ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ सहार। प्रखंड के खैरा में भाजपा की ओर से पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव सिंह की अध्यक्षता में शिविर लगा ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व तरारी विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ सुनील पांडे तथा शाहाबाद भाजपा प्रभारी अशोक भट्ट उपस्थित हुए। सबसे पहले आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बैद्यनाथ उपाध्याय, मुखिया मनोज कुमार, नवल किशोर शर्मा, अमरेंद्र मिश्र, राम शुभम सिंह, समरेश सिंह, नारायण जी, गुड्डू प्रसाद आदित्य, सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। —————— बबुरा व सरैया मंडल में बीजेपी का सदस्यता अभियान बड़हरा, संवाद सूत्र । बड़हरा विस क्षेत्र के बबुरा मंडल अंतर्गत बाग मझौवा, बिंदगावा एवं सरैया मंडल के सिन्हा बाजार पर शनिवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कैंप लगा सदस्यता अभियान चलाया गया। विधायक ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में ऐसा पहला प्रधानमंत्री बना है, जो देश के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी लोग सदस्य बन सकते हैं। भोजपुर जिले मे सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता सह प्रभारी वंदना राजवंशी ने पार्टी की सदस्यता के तरीकों को लोगों को सुगमता से बताया। संचालन सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति से ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र स़िह,रामावतार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह, भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर, सौदागर बिन्द सहित कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र स़िह, रामावतार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह, भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर, सौदागर बिंद सहित कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग थे। सिन्हा बाजार में दर्जनों मुस्लिम महिलाओं को ऑफलाइन सदस्यता विधायक ने दिलायी। इसके साथ बागमझौवा और बिन्दगांवा में भी सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising