सतनाः 1971 से 2019 तक के लोकसभा चुनावों का ऐसा रहा सफर h3>
सतना। 1952 में अस्तित्व में आई सतना लोकसभा सीट से 15 सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 7 बार भाजपा का कब्जा रहा। 5 बार कांग्रेस, 1 बार बसपा और 1-1 बार भारतीय जनसंघ और जनता पार्टी ने जीत दर्ज कराई। पहला सांसद 1952 में शिवदत्त उपाध्याय के रूप में मिला। भाजपा का गढ़ मानी जा रही इस सीट पर पार्टी ने काफी मशक्कत की है। तभी 1984 में 29.95 फीसदी मत पाने वाली भाजपा 2019 में 52.86 तक पहुंच गई। बसपा का वोटबैंक घटता बढ़ता रहा। बसपा से पहली बार 1989 में सतना से चुनाव लड़ने वाले श्याम सुंदर को 6.32 फीसदी वोट मिले थे। 2019 में बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा को 9.87 फीसदी वोट मिले। जबकि, कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरा। कांग्रेस प्रत्याशी लालता प्रसाद खरे को 1971 में 40.56 फीसदी वोट मिले थे। 2019 के चुनाव में राजाराम त्रिपाठी को करीब 8.48 फीसदी कम 32.08 फीसदी मत मिले।
1971 का चुनाव: जनसंघ को 53.54%, कांग्रेस को 40.56% मत
1971 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में 5,71,563 मतदाता थे। इसमें से 2,98,990 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 55.57 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी लालता प्रसाद खरे को 38,804 मतों से हराया था। तब कुल हुए मतदान में 53.54 फीसदी (160084) वोट भारतीय जन संघ के प्रत्याशी को मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 40.56 फीसदी (121280) वोट मिले।
1977: कांग्रेस 27.76 फीसदी वोट में सिमट गई
1977 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 5,93,300 मतदाता थे। इसमें से 3,50,724 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 61.95 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भारतीय लोक दल के प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र वाजपेयी को 1,52,577 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 71.26 फीसदी (249938) वोट भारतीय लोक दल के प्रत्याशी को मिले, कांग्रेस प्रत्याशी को 27.76 फीसदी (97361) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 6.38%
गत चुनाव से कांग्रेस : (-) 12.8%
1980: 45.27 फीसदी मतों के साथ कांग्रेस ने जीता था विश्वास
1980 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 6,60,435 मतदाता थे। इसमें से 3,74,465 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 58.42 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी गुलशेर अहमद ने अपने निकटतम जनता पार्टी के सुखेंद्र सिंह को 52,119 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 45.27 फीसदी (169514) वोट कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले, वहीं जनता पार्टी के प्रत्याशी को 31.35 फीसदी (117395) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 6.38%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 17.51%
1984: और बढ़ता गया कांग्रेस का वोट बैंक
1984 के लोकसभा चुनाव में सतना लोकसभा क्षेत्र में 7,30,872 मतदाता थे। इसमें से 4,18,630 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 59.35 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजीज कुरैशी ने अपने निकटतम भाजपा के बृजेन्द्र पाठक को 99,310 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 53.67 फीसदी (224684) वोट कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले, भाजपा के प्रत्याशी को 29.95 फीसदी (125374) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 0.93%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 8.40%
1989: एकाएक बढ़ा भाजपा का वोट प्रतिशत
1989 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 9,60,755 मतदाता थे। 4,74,899 वैध मत पड़े। अर्थात 51.05 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के अजीज कुरैशी को 53,606 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 47.06 फीसदी (223469) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 35.77 फीसदी (169863) वोट मिले। पहली बार बसपा ने चुनाव लड़ा और इनके प्रत्याशी श्याम सुंदर को 30018 वोट मिले जो कुल वोटिंग का 6.32 फीसदी था।
गत चुनाव से मतदान: (-) 8.3%
गत चुनाव से कांग्रेस : (-) 17.9%
गत चुनाव से भाजपा : (+) 17.11%
1991: कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली थी जीत
1991 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 9,85,756 मतदाता थे। 4,75,063 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 49.29 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने अपने निकटतम भाजपा के सुखेन्द्र सिंह को 66,251 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 43.34 फीसदी (205905) वोट कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले वहीं भाजपा के प्रत्याशी को 29.4 फीसदी (139654) वोट मिले। इस बार जनता दल के प्रत्याशी रामानंद सिंह को 12.63 फीसदी वोट मिले तो बसपा प्रत्याशी सुखलाल कुशवाहा को 6.21 फीसदी वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (-) 1.76%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 7.57%
गत चुनाव से भाजपा : (-) 17.66%
गत चुनाव से बसपा : (-) 0.11%
1996: जब बसपा ने सबको चौंकाया था
1996 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 11,14,739 मतदाता थे। इसमें से 6,65,181 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 59.7 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में बसपा के प्रत्याशी सुखलाल कुशवाहा ने अपने निकटतम भाजपा के वीरेन्द्र कुमार सखलेचा को 22,238 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 27.4 फीसदी (1,82,497) वोट बसपा के प्रत्याशी को मिले वहीं भाजपा के प्रत्याशी को 24.1 फीसदी (1,60,259) वोट मिले। तिवारी कांग्रेस से लड़े अर्जुन सिंह को 18.9 फीसदी (1,25,653) वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तोषण सिंह को 12.9 फीसदी (85,751) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 10.41%
गत चुनाव से कांग्रेस : (-) 30.44%
गत चुनाव से भाजपा : (-) 5.3%
गत चुनाव से बसपा : (+) 21.19%
1998: यहां से शुरू हुआ भाजपा का विजय अभियान
1998 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 1134075 मतदाता थे। इसमें से 719099 वैध मत पड़े। कुल 64.57 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामानंद सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार सिंह को 44,485 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 36.58 फीसदी (263011) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले, कांग्रेस के प्रत्याशी को 30.39 फीसदी (218526) वोट मिले। बसपा प्रत्याशी सुखलाल कुशवाहा को 24.83 फीसदी (178535) वोट मिले। इस चुनाव में पहली बार गणेश सिंह ने जनता दल से चुनाव लड़ा और उन्हें 2.95 फीसदी (21186) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 4.87%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 17.49%
गत चुनाव से भाजपा : (+) 12.48%
गत चुनाव से बसपा : (-) 2.57%
1999: कांग्रेस हारी, पर वोट प्रतिशत बढ़ा
1999 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 11,89,692 मतदाता थे। जिसमें से 6,17,860 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 52.59 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामानंद सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार सिंह को 3405 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 35.27 फीसदी (217932) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 34.72 फीसदी (214527) वोट मिले। बसपा प्रत्याशी सुखलाल कुशवाहा को 25.31 फीसदी (156354) वोट मिले। इस चुनाव में पहली बार नारायण त्रिपाठी ने सपा से चुनाव लड़ा और उन्हें 1.52 फीसदी (9370) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (-) 11.98%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 4.33%
गत चुनाव से भाजपा : (-) 1.31%
गत चुनाव से बसपा : (+) 0.48%
2004: कांग्रेस का वोट 9.12% और बसपा का 12.41% घटा
2004 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 13,24,818 मतदाता थे। इसमें से 6,09,727 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 46.0 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार सिंह को 83590 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 39.3 फीसदी (239,706) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 25.6 फीसदी (156,116) वोट मिले। बसपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह को 12.9 फीसदी (78,687) वोट मिले। सपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी को 8.3 फीसदी (50,841) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (-) 6.59%
गत चुनाव से कांग्रेस : (-) 9.12%
गत चुनाव से भाजपा : (+) 4.03%
गत चुनाव से बसपा : (-) 12.41%
2009: 16.12 % वोट पाकर जीत गई थी भाजपा
2009 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 12,07,500 मतदाता थे। 6,59,605 वैध मत पड़े थे। कुल 54.63 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपने निकटतम बसपा के सुखलाल कुशवाहा को 4418 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 16.12 फीसदी (194624) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं बसपा के प्रत्याशी को 15.75 फीसदी (190206) वोट मिले। कांग्रेस से बगावत करके सपा से चुनाव लड़े राजाराम त्रिपाठी को 10.79 फीसदी (130339) वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर को 7.52 फीसदी (90806) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 8.63%
गत चुनाव से कांग्रेस : (-) 18.08%
गत चुनाव से भाजपा : (-) 23.18%
गत चुनाव से बसपा : (+) 2.85%
2014: कांटे का था टक्कर, 25.73% वोट भाजपा और 25.14% कांग्रेस को मिले थे
2014 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 14,58,381 मतदाता थे। इसमें से 9,13,444 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 62.64 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के अजय सिंह को 8688 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 25.73 फीसदी (375288) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 25.14 फीसदी (366600) वोट मिले। बसपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह तिवारी 8.54 फीसदी (124602) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 8.01%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 17.62%
गत चुनाव से भाजपा : (+) 9.61%
गत चुनाव से बसपा : (-) 7.21%
2019: 27.13% बढ़ा था भाजपा का वोट
2019 के लोकसभा चुनाव में सतना जिले में कुल 15,75,064 मतदाता थे। इसमें से 11,13,656 वैध मत पड़े थे। अर्थात कुल 70.71 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को 2,31,473 मतों से हराया था। इस बार कुल हुए मतदान में 52.86 फीसदी (588753) वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 32.08 फीसदी (357280) वोट मिले। बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा को 9.87 फीसदी (109961) वोट मिले।
गत चुनाव से मतदान: (+) 8.07%
गत चुनाव से कांग्रेस : (+) 6.94%
गत चुनाव से भाजपा : (+) 27.13%
गत चुनाव से बसपा : (+) 1.33%