संपत्ति के लिए बेटे ने पिता को तलवार से काटा: हत्या के बाद मां के साथ आरोपी फरार; सिर, गर्दन, हाथ पर वार के गहरे निशान – Bhojpur News h3>
भोजपुर में 20 साल के बेटे ने संपत्ति के लिए मंगलवार सुबह तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर अपने 50 साल के पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अपनी मां के साथ फरार हो गया। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में
.
मृतक की पहचान देवघर मोती टोला का शिव पर्सन सिंह के बेटे जय प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी बेटे विष्णु कुमार ने 7 कट्ठा जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने ये जमीन पिता से बिना पूछे ही बेच दी थी, जिसका विरोध करने पर उसने तलवार से हमला कर अपने पिता की जान ले ली।
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के भाई ओम प्रकाश सिंह ने बताया-
मेरा भाई जय प्रकाश सिंह आज सुबह खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे उसके बेटे विष्णु ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विष्णु ने अपनी पिता जय प्रकाश के सिर, गर्दन और बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे जय प्रकाश बुरी तरह घायल हो गया। ज्यादा खून बहने और समय पर इलाज न हो पाने की वजह से जय प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में भीड़ जुट गई।
चार दिन पहले पिता-पुत्र में विवाद हुआ था, पंचायती भी हुई थी
ओम प्रकाश ने बताया कि चार दिन पहले भी जमीन को लेकर मेरे भाई जय प्रकाश और उसके बेटे विष्णु के बीच विवाद हुआ था। विवाद ज्यादा बढ़ने पर गांव में पंचायती भी की गई थी। उस दौरान विष्णु ने अपने पिता को धमकी भी दी थी। पंचायती के चार दिन बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
पहली पत्नी से परेशान जय प्रकाश ने की थी दूसरी शादी
ओम प्रकाश ने बताया-
जय प्रकाश सिंह ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नी गांव में ही रहती थी। पहली पत्नी सीमा देवी दूसरी पत्नी किरण देवी थी। उन्होंने बताया कि जय प्रकाश की पहली पत्नी सीमा देवी बार-बार घर से भाग जाती थी। सीमा ने अपने पति जय प्रकाश पर दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था।
जय प्रकाश सिंह ने पहली पत्नी के बर्ताव से तंग आकर 17 साल बाद दूसरी शादी की थी। विष्णु कुमार पहली पत्नी सीमा देवी का लड़का है। दूसरी पत्नी से दो लड़की रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी और एक लड़का अंकुर है।
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
जय प्रकाश के नाम पर 17 कट्ठा जमीन, विष्णु ने बिना पूछे 7 कट्ठा बेची
ओम प्रकाश ने बताया कि उसके पिता शिव पर्सन सिंह के नाम पर 35 कट्ठा जमीन है। इसमें 17 कट्ठा जमीन जय प्रकाश सिंह और 17 कट्ठा जमीन मुझे (ओम प्रकाश) मिला था। जय प्रकाश को जो जमीन मिली थी, उसमें से 7 कट्ठा जमीन विष्णु कुमार ने बिना बताए ही नवंबर 2024 में जमीन बेच दी थी।
मामले की जानकारी के बाद विष्णु के दादा यानी मेरे पिता शिव पर्सन सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विष्णु अपने पिता जय प्रकाश सिंह से लड़ाई झगड़ा करता था, मारपीट करता था। चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। ओम प्रकाश ने बताया कि सीमा देवी और विष्णु कुमार ने मिलकर मेरे भाई जय प्रकाश की हत्या की है। घटना के बाद से ही दोनों फरार है। घटनास्थल पर से एक कट्टा भी मिला है।