संगीत संध्या कल, सारेगामापा की फाइनलिस्ट किरण सचदेवा देंगी प्रस्तुति – Bhilwara News

18
संगीत संध्या कल, सारेगामापा की फाइनलिस्ट किरण सचदेवा देंगी प्रस्तुति – Bhilwara News

संगीत संध्या कल, सारेगामापा की फाइनलिस्ट किरण सचदेवा देंगी प्रस्तुति – Bhilwara News

.

सृजन दी स्पार्क के तत्वावधान में 5 अप्रैल को शाम 7.30 बजे नगर निगम के टाउन हॉल में स्वर और सुरों के संगम की यादगार शाम संगीत संध्या होगी। नवकार महामंत्र से शुरू होने वाली इस संगीत संध्या में प्रवासी भारतीय और फ्रैंकफर्ट जर्मनी की किरण सचदेवा प्रस्तुति देगी। संगीत संध्या के निःशुल्क प्रवेश पास आईएमएडी पर उपलब्ध है। बॉलीवुड गायिका और अंतरराष्ट्रीय कलाकार सचदेवा सारेगामापा जैसे प्रमुख संगीत रियलिटी शो की फाइनलिस्ट रही है।

गत साल मार्च में भी संगीत के शौकिन भीलवाड़ा वासियों के लिए उन्होंने परफॉरमेंस दी थी। संगीत संध्या का मीडिया पार्टनर दैनिक NEWS4SOCIALव सहसंयोजक नगर निगम है। सचदेवा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली। ‘सारेगामापा’ जैसे प्रमुख संगीत रियलिटी शो की फाइनलिस्ट भी रही हैं। किरण ने जगजीत सिंह जैसे कलाकारों के साथ प्रदर्शन किया और अरिजीत सिंह व जावेद अली जैसे गायकों के साथ गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने कई भाषाओं में गाया है, जिसमें बंगाली, गुजराती, सिंधी, मराठी और पंजाबी शामिल हैं। उनकी आवाज की तुलना आशा भोंसले से की जाती है। उन्होंने यूके, यूरोप और जर्मनी सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी संगीत की प्रस्तुतियां दी है। किरण विशेष रूप से पुराने बॉलीवुड संगीत जैसे 60 और 70 के दशक के गीतों को गाना पसंद करती है और लता मंगेशकर को अपनी संगीत नायिका मानती हैं।

उनकी गायकी में भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का समन्वय देखा जा सकता है। संगीत संध्या में अतिथि के रूप में समाजसेवी व जीतो के महावीरसिंह चौधरी, विधायक अशोक कोठारी, उद्योगपति व सृजन के त्रिलोक छाबड़ा, महावीर बाबेल, डॉ. कैलाश काबरा, सुरेंद्र सुराणा, मंजू पोखरना, नवनीत सोमानी, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी प्रसन्नकुमार खमेसरा, दिनेश कटारिया, राजेश खमेसरा, रवि नरेडी आदि होंगे। आयोजन को लेकर फिट इंडिया फिट भीलवाड़ा परिवार के भूपेंद्र मोगरा, मुकेश पाटोदी, अशोक सेठी, रजनीकांत आचार्य, अजय मूंदड़ा, लवकुश काबरा, गोपीकिशन पाटोदी, राजीव सोनी, नवीनकुमार आदि कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे हैं। संचालन सुमन व मनीष सोनी करेंगे। कार्यक्रम का जारी किया पोस्टर।

डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की दिलाई जाएगी शपथ फिट इंडिया, फिट भीलवाड़ा परिवार के भूपेंद्र मोगरा के अनुसार संगीत संध्या में उपस्थित लोगों को डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की भी शपथ दिलाई जाएगी। पतंजलि योग समिति प्राकृतिक कुल्हड़ परिवार, नगर निगम, दैनिक भास्कर, अपना संस्थान व गोसेवा मित्र मंडल के सौजन्य से तथा योग, ध्यान, खेल, गायन और नृत्य के साथ ही स्वस्थ भोजन, शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शपथ दिलाई। संगीत संध्या में मौजूद श्रोता शपथ लेंगे कि मैं कभी भी गर्म पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी आदि के लिए डिस्पोजल का उपयोग नहीं करुंगा। साथ ही दूसरों को भी प्रेरणा दूंगा। इस अवसर पर फिट भीलवाड़ा परिवार द्वारा श्रोताओं को चाय पीने के लिए स्टील के गिलास भी वितरित किए जाएंगे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News