‘संकल्प पत्र’ : हस्ताक्षर करने वाले 61 में से 40 पार्षद भाजपा के, 25 तो विद्याधर नगर से ही | sankalp Patra news nagar nigam Jaipur BJP news vidhyadhar nagar | Patrika News
-भाजपा संगठन इस मामले की जड़ में जाना चाह रहा
-विद्याधर नगर से सर्वाधिक पार्षद क्यों आए, इस पर भी हो रहा है मंथन
जयपुर
Published: April 15, 2022 03:55:21 pm
जयपुर. ग्रेटर नगर निगम की साधारण सभा में समितियों के कार्य संचालन सहित अध्यक्ष व सदस्यों के संबंध में विचार विमर्श के प्रस्ताव का मुद्दा अभी ठंडा नहीं पड़ा है। यह प्रस्ताव किसने और किसके कहने पर आगे बढ़ाया, इसे लेकर भाजपा संगठन तह में जाना चाह रहा है। तभी तो समिति अध्यक्षों से लेकर उप महापौर पुनीत कर्णावट और महापौर सौम्या गुर्जर तक को इस प्रकरण में संगठन के पदाधिकारियों ने बुलाकर पूछताछ की है।गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रस्ताव को सदन में लाने में 61 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए। इनमें से भाजपा के 40 पार्षद हैं। भाजपा के सर्वाधिक 25 पार्षद विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं। संगठन के पदाधिकारी इस पर भी ध्यान दे रहे हैं कि सर्वाधिक पार्षद विद्याधर नगर से ही क्यों आए। यदि समितियों के कामकाज से पार्षद खुश नहीं हैं तो अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पार्षद भी विरोध दर्ज कराने के लिए आगे आते। इस प्रस्ताव में कांग्रेस के पार्षदों का सहयोग भी संगठन को रास नहीं आ रहा है।
सूत्रों की मानें तो कुछ पार्षदों से भी संगठन के पदाधिकारियों ने बातचीत की है। इसमें से कुछेक पार्षदों ने यहां तक कहा है कि साधारण सभा की बैठक के नाम पर हस्ताक्षर करवाए हैं।
यहां तक पहुंच चुकी बात-राघव शर्मा, जिलाध्यक्ष: सबसे पहले समिति अध्यक्षों ने बात को जिलाध्यक्ष के यहां पहुंचाया। बाद में महापौर को भी बुलाया गया। -सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष : समिति अध्यक्षों को 15 मिनट का समय दिया, लेकिन 45 मिनट तक बैठक चली।-नारायण लाल पंचारिया, जिला प्रभारी, जयपुर शहर: महापौर, उप महापौर और समिति अध्यक्षों से बातचीत कर जानकारी ली।
विद्याधर नगर:भाजपा: शेर सिंह धाकड़, गणेश नाथावत, सुमेर सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, रश्मि सैनी, हरिशंकर बोहरा, सुरेश जांगिड़, राजू देवी, महेश सांघी, प्रेम देवी शर्मा, नरेंद्र सिंह शेखावत, संतोष अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, सुमन गुप्ता, रूप कंवर, प्रियंका अग्रवाल, भंवरलाल मालाकार, मीनाक्षी शर्मा, अजय चौहान, दुर्गेश नन्दिनी, बाबूलाल शर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सिंह शेखावत, राम किशोर प्रजापत, सुरेश सैनी।
निर्दलीय : रणवीर सिंह राजावत और कमलेश कुमार यादव झोटवाड़ा: भाजपा: प्रवीण यादवनिर्दलीय: इंद्रप्रकाश धाभाई और राधेश्याम बोहरा सांगानेर: भाजपा: पवन छीपा, गिर्राज प्रसाद, कुमकुम शर्मा, राम अवतार गुप्ता, गणेश नारायण जाट, महेंद्र शर्मा, मोतीलाल मीणा।निर्दलीय: जय वशिष्ठ
बगरू: भाजपा: विनोद शर्मा, अरुण शर्मा और अंकित शर्मा निर्दलीय: किशन लाल मौर्य मालवीय नगर: भाजपा: लक्ष्मण लूनीवाल, बच्चू सैनी, ममता देवी महावर, गोविंद छापा कांग्रेस के 17 पार्षदों का भी समर्थनभरत कुमार, सुभाष शर्मा, दीपक असवाल, ओमप्रकाश राणवा, छोटू राम मीणा, नसरीन बानो, काजल भीनवाल, आशा सिंघानियां, नवल किशोर, हरिओम स्वर्णकार, माया देवी वाल्मीकि, दामोदर मीणा, शिवराज गुर्जर, सन्नू चौधरी, ज्योति सैनी।
अगली खबर