श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज में नई कार्यकारिणी का गठन: रामेश्वर त्रिवेदी बने अध्यक्ष, 6 महीने में बनेगा नया भवन – Dungarpur News

1
श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज में नई कार्यकारिणी का गठन:  रामेश्वर त्रिवेदी बने अध्यक्ष, 6 महीने में बनेगा नया भवन – Dungarpur News
Advertising
Advertising

श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज में नई कार्यकारिणी का गठन: रामेश्वर त्रिवेदी बने अध्यक्ष, 6 महीने में बनेगा नया भवन – Dungarpur News

श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज बारा चौखला की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

Advertising

श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज बारा चौखला की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समाज अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बात कही। वहीं डूंगरपुर के ब्रह्मस्थली कॉलोनी में श्रीगोड़ ब्राह्मण

.

Advertising

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में 6 गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज बारा चोखला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी, संरक्षक रामेश्वर पंड्या, श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज चार चौखला अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व अध्यक्ष नर्वदाशंकर दवे, टिलात महेश गामोट, यादवचंद्र त्रिवेदी, मोहनलाल भट्ट, भाईप्रकाश जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, उमियाशंकर जोशी मंचासीन रहे। वसी, पुनाली, नवलश्याम, थाणा, बलेवडी, ओडवाडिया गांवों से समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के संरक्षक रामेश्वर पंड्या और अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में सचिव ललित भट्ट, कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ, युवा उपाध्यक्ष अरविंद गामोठ, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, संगठन मंत्री खेमेश्वर जोशी को घोषित किया गया। इसके अलावा सहसचिव विनोद जोशी थाणा, उपकोषाध्यक्ष नरेश भट्ट, शैक्षिक प्रकोष्ठ ऋषिकेश गामोठ, सामाजिक धार्मिक प्रकोष्ठ महेश त्रिवेदी, खेल प्रकोष्ठ अशोक गामोठ, महिला प्रकोष्ठ शकुंतला जोशी, विधि प्रकोष्ठ भरत जोशी को बनाया है।

समाज अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने कहा कि समाज के विकास को लेकर वे हमेशा ही तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्थली कॉलोनी स्थित छात्रावास जल्द ही श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज के नाम रजिस्टर्ड हो जाएगा। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष नर्वदाशंकर दवे ने सहमति दे दी है। इस जमीन पर अगले 6 महीने में ही बड़ा हॉल समाज के लिए तैयार कर लिया जाएगा। जिससे समाज के हर गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संचालन पंकज त्रिवेदी, फूलशंकर त्रिवेदी, भरत त्रिवेदी, महेश त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising