शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को: स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद महिलाओं से संवाद में कहा-बहनें गरीब, मजबूर क्यों रहें – Bhopal News

5
शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को:  स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद महिलाओं से संवाद में कहा-बहनें गरीब, मजबूर क्यों रहें – Bhopal News

शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को: स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद महिलाओं से संवाद में कहा-बहनें गरीब, मजबूर क्यों रहें – Bhopal News

राजधानी के स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से संवाद किया।

आगामी 2028-29 में होने वाले चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर बहनें मिलेंगी। इन चुनावों में आरक्षण के साथ महिलाए

.

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिलाओं के साथ पौधरोपण के बाद मीडिया से कही। शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। इस दौरान चौहान ने कहा कि बहनें गरीब क्यों रहें, उनकी आंखों में आंसू क्यों हों, वो मजबूर क्यों रहें, वह भी आर्थिक रूप से सक्षम बनें और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट रहे। इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

पौधारोपण के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महिलाओं ने सेल्फी भी ली।

शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह पूरे देश में हैं जिससे लगभग 11 करोड़ बहनें जुड़ी हुई हैं। हमारे ये समूह 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में फैले हुए हैं। हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं। इन समूहों को, संस्थाओं को 50 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। बैंकों से भी सस्ती ब्याज दरों पर 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए दिलाए गए हैं। कोई दीदी बैंक सखी हैं, कोई कृषि सखी है, कोई टैक्स सखी है, कोई पशु सखी है, ये अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं।

विकसित भारत बनाने में बहनों का योगदान होगा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News