शिवपुरी में नकली अंगूठा बनाकर 20 लाख की ठगी की: ग्लू गन से थंब क्लोन बनाया, खातों से निकाले पैसे, एक गिरफ्तार – Shivpuri News

11
शिवपुरी में नकली अंगूठा बनाकर 20 लाख की ठगी की:  ग्लू गन से थंब क्लोन बनाया, खातों से निकाले पैसे, एक गिरफ्तार – Shivpuri News
Advertising
Advertising

शिवपुरी में नकली अंगूठा बनाकर 20 लाख की ठगी की: ग्लू गन से थंब क्लोन बनाया, खातों से निकाले पैसे, एक गिरफ्तार – Shivpuri News

पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

Advertising

शिवपुरी जिले के खनियाधाना में ग्लू गन से नकली अंगूठा बनाकर लाखों की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार हुआ है। गिरोह में शामिल एक महिला और तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पिछले तीन सालों में आरोपियों ने 200-250 लोगों से करीब 20 लाख रुपए की ठगी की।

.

Advertising

आरोपी मजदूरों को केवाईसी अपडेट करने के बहाने उनके अंगूठों पर चिपचिपा पदार्थ लगाकर नकली थंब प्रिंट तैयार करते थे। फिर एईपीएस (AEPS) के जरिए पीड़ितों के खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरोह ने ठगी के पैसों से खनियाधाना के राजापुर चौराहा पर 5 लाख रुपए का एक प्लॉट खरीदा और उस पर आठ दुकानें भी बनवा लीं।

आरोपी भूपेन्द्र लोधी।

केवाईसी के नाम पर अंगूठे का स्कैन किया मामले का खुलासा तब हुआ जब बल्लो बाई नाम की एक आदिवासी महिला ने 11 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चार-पांच महीने पहले मजदूरी के लिए सिमलार गई थीं, जहां आरोपी भूपेन्द्र लोधी ने केवाईसी के नाम पर उनके अंगूठे का स्कैन किया। बाद में, जब बल्लो बाई अपने खाते से पैसे निकालने गईं, तो पता चला कि 5, 7 और 9 अक्टूबर 2024 को उनके खाते से 30,000 रुपए निकाले जा चुके हैं।

Advertising

दो दोस्तों और साली के साथ मिलकर बनाया गिरोह पुलिस 11 फरवरी को मुख्य आरोपी भूपेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भूपेन्द्र लोधी ने कबूल किया कि उसके पास खुद का कियोस्क बैंक है। उसने अपने दो दोस्त धर्मवीर यादव (लौटन, मायापुर), महावीर यादव (लौटन, मायापुर) के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। इसमें उसने अपनी साली करीना लोधी (कछउआ, पिछोर) को भी गिरोह में शामिल कर लिया था। उसने बताया कि अब तक 200-250 लोगों से करीब 20 लाख रुपए ठग चुके हैं।

ग्लू गन, 5 ग्लू स्टिक, एक ओटीजी और थंब स्कैनर जब्त।

161 नकली थंब क्लोन-थंब स्कैनर बरामद भूपेन्द्र लोधी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नकली थंब क्लोन को अलग-अलग पन्नियों में रखा था, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, आधार नंबर और बैंक का नाम भी लिखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 161 नकली थंब क्लोन (ग्लू से बनाए गए), वीवो कंपनी का मोबाइल, ग्लू गन और 5 ग्लू स्टिक, एक ओटीजी और थंब स्कैनर के साथ-साथ 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising