Advertising

शादी के 48 घंटे बाद दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार: हमीरपुर के सर्राफा व्यापारी से हुआ था विवाह, बिचौलिया हिरासत में; FIR दर्ज – Jalaun News

8
शादी के 48 घंटे बाद दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार:  हमीरपुर के सर्राफा व्यापारी से हुआ था विवाह, बिचौलिया हिरासत में; FIR दर्ज – Jalaun News

Advertising

शादी के 48 घंटे बाद दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार: हमीरपुर के सर्राफा व्यापारी से हुआ था विवाह, बिचौलिया हिरासत में; FIR दर्ज – Jalaun News

Advertising

हमीरपुर7 मिनट पहले

Advertising
  • कॉपी लिंक

शादी के 48 घंटे में दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार।

हमीरपुर में एक सर्राफा व्यापारी को “लुटेरी दुल्हन” ने अपना शिकार बना लिया। महज 48 घंटे पहले शादी के बंधन में बंधी महिला लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

Advertising

Advertising

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेडी इलाके का है। जहां सर्राफा कारोबारी अंशु गुप्ता ने शादी के दो दिन बाद ही खुद को ठगा महसूस किया। कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अंशु गुप्ता की 4 मई को मध्य प्रदेश से सतना में शादी हुई।

Advertising

5 मई को दुल्हन को हमीरपुर लेकर आया

जानकारी के अनुसार, अंशु गुप्ता की शादी 4 मई को मध्य प्रदेश के सतना स्थित एक मंदिर में कराई गई थी। यह विवाह एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुआ था। जिसने शादी कराने के बदले अंशु से दो लाख रुपए भी लिए थे। 5 मई को दुल्हन को विदा कराकर अंशु अपने घर हमीरपुर लाया। लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही यानी 7 मई को दुल्हन लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई।

Advertising

बिचौलिए और फरार दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दुल्हन की अचानक इस हरकत से अंशु गुप्ता और उनका परिवार स्तब्ध रह गया। पीड़ित अंशु ने तुरंत सदर कोतवाली पहुंचकर बिचौलिए और फरार दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए शादी कराने वाले बिचौलिए को हिरासत में ले लिया है।

लुटेरी दुल्हन नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार।

सतना के मंदिर में शादी की व्यवस्था

पूछताछ में सामने आया है कि शादी से पहले दुल्हन के बारे में व्यापारी को कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई थी। बिचौलिया ही सारा संपर्क स्थापित करता था। उसने ही सतना के मंदिर में शादी की व्यवस्था की थी। पीड़ित ने बताया कि दुल्हन को कमरे में जेवर और नकदी रखने की जानकारी थी। जिसका फायदा उठाकर वह सब कुछ समेट कर चुपचाप फरार हो गई।

पुलिस अब बिचौलिए से पूछताछ कर रही है। फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत होता है। बिचौलिए से मिली जानकारियों के आधार पर मध्य प्रदेश में भी दुल्हन की तलाश शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising