शनाका ने आखिरी ओवर में पलटी बाजी, मुंह ताकते रह गए जाकिर, श्रीलंका ने पहले टी20 में बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत

6
शनाका ने आखिरी ओवर में पलटी बाजी, मुंह ताकते रह गए जाकिर, श्रीलंका ने पहले टी20 में बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत
Advertising
Advertising


शनाका ने आखिरी ओवर में पलटी बाजी, मुंह ताकते रह गए जाकिर, श्रीलंका ने पहले टी20 में बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत

ऐप पर पढ़ें

Advertising

श्रीलंका ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का विजयी आगाज किया। श्रीलंका ने सिलहट के स्टेडियम में 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले टी20 में 206/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मेजबान बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। दासुन शनाका ने आखिरी ओवर में बांग्लादेश के जबड़े से जीती छीनी। बांग्लादेश को अंतिम ओवर में 12 रन की दरकार थी लेकिन शनाका ने सिर्फ 8 रन खर्च किए और दो विकेट चटकाए। उन्होंने रिशद हुसैन को पहली और जाकिर अली को तीसरी गेंद पर कार्यवाहक कप्तान चरित असलंका के हाथों लपकवाया।

रिशद और जाकिर के आउट होने के बाद शोरिफुल इस्लाम (नाबाद चार) ने चौथी गेंद पर चौका जड़कर रोमांच बढ़ाया। शनाका ने अगली गेंद पर लेग बाई का एक रन दिया। वहीं, बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर छक्के की जरूरत थी मगर तस्कीन अहमद (नाबाद दो) सिंगल ही निकाल सके। बता दें कि बांग्लादेश के लिए जाकिर ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने मुश्किल हालात में शानदार अर्धशतकी पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 68 रन जुटाए। जाकिर ने महमुदुल्लाह (54) के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 और मेहदी हसन (16) के संग छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की।

Advertising

छठे नंबर पर उतरे जाकिर जब तक क्रीज पर रहे श्रीलंका के सामने हार का खतरा मंडराता रहा। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर लिटन दास का खाता नहीं खुला। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (20) सौम्या सरकार (12) और तौहीद हृदय कुछ खास नहीं कर पाए। श्रीलंका के लिए शनाका के अलावा एंजेलो मैथ्यूज और बिनुरा फर्नांडो ने दो-दो विकेट चटकाए। मथीशा पथिराना और महेश थीक्षणा ने एक-एक शिकार किया।

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस गंवाने के बाद खराब आगाज किया। अविष्का फर्नांडो 4 रन बनाकर पहले ओवर में शोरिफुल के जाल में फंसे। ऐसे में कुसल मेंडिस और कमिंदु मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। कमिंदु ने 19 रन का योगदान दिया और पांचवें ओवर में रिशद का शिकार बने। कुसल और सदीरा समरविक्रमा ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। कुसल ने 36 गेंदों में 6 चौकों और तीन छक्कों के जरिए 59 रन जोड़े। उन्हें 15वें ओवर में तस्कीन ने आउट किया। समरविक्रमा और असलंका ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी की। समरविक्रमा 48 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। असलंका ने 21 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।



Source link

Advertising