व्हाट्सएप की रिकॉर्डिंग मान्य, ई मेल से कर सकते हैं शिकायत | WhatsApp recording is valid, complaint can be made through email | News 4 Social h3>
भोपालPublished: Dec 25, 2023 08:31:07 pm
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दी जानकारी
व्हाट्सएप की रिकॉर्डिंग मान्य, ई मेल से कर सकते हैं शिकायत
भोपाल. उपभोक्ता फॉरम में शिकायत करने के लिए अब जरूरी नहीं कि लिखित आवेदन ही किया जाए। उपभोक्ता फोरम वाट्सऐप की रिकॉर्डिंग भी मान्य कर रहा है। वहीं ई मेल से भी शिकायत कर सकते हैं। जिला खाद्य कार्यालय के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कलेक्टर के सभागार में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सहायक खाद्य अधिकारी बीपी शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण में 2019 के बाद परिवर्तन आया है। अगर सिर्फ खरीदने और बेचने पर ही उपभोक्ता नहीं है। वेटर के देरी से सर्व करना भी उपभोक्ता फॉरम के दायरे में है। बिजली कंपनी के अफसरों ने बताया कि लोगों को लगता है कि रीङ्क्षडग 30 दिन से ज्यादा दिन की हो गई, तो उसे छूट का लाभ नहीं मिलेगा। कुल बिजली रीङ्क्षटग का उतने दिन से भाग दिया जाता है। अगर खपत प्रतिदिन 5 या उससे कम है, तो छूट का लाभ मिलता है।
पत्नी के तानों से परेशान होकर पति ने करवा दिया अपहरण
भोपाल. पत्नी से विवाद और तानों से तंग आकर एक पति ने पत्नी का अपहरण करवा दिया। अपने दोस्त की मदद से पत्नी को एक दोस्त के साथ झूठ बोलकर भेज दिया। दोस्त ने अज्ञात जगह ले जाकर पत्नी को बंधक बना लिया और उसके दुष्कर्म भी किया। इधर वापस घर आकर आरोपी पति ने घर वालों से कहा कि पत्नी आयुष्मान कार्ड बनवाने गई है। जब शाम तक महिला नहीं आई तो परिजन थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करवा आए। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर उसका पता लगा लिया। नजीराबाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। नजीराबाद टीआई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मूलत: राजगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसके बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगभग रोज ही विवाद होता रहता था। इससे परेशान पति ने अपनी पत्नी को अविवाहित दोस्त राजगढ़ निवासी राजकुमार के हवाले करने की साजिश रच डाली। आठ दिसंबर को उसने पत्नी से कहा कि राजगढ़ जिले में एक जमीन सिकमी पर मिल रही है। उसे देखने चलते हैं। काम पसंद आने पर वहीं खेती करेंगे। उसकी बातों में आकर पत्नी, पति के साथ पैदल बस स्टैंड के लिए चल दी। योजना के तहत रास्ते में पति का दोस्त राजकुमार बाइक लेकर वहां पहुंचा। पति ने बहाने से पत्नी से बोला कि तुम राजकुमार के साथ राजगढ़ पहुंचो, मैं पीछे से आ रहा हूं। पत्नी उसकी बात मानकर राजकुमार के साथ चली गई। उधर, पति वापस घर लौट आया। दोस्त ने राजगढ़ ले जाकर पत्नी को बंधक बना लिया था।
मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News