वैजयंतीमाला से ‘चिढ़ती’ थीं पद्म‍िनी, एक्ट्रेस जिसने US को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

9
वैजयंतीमाला से ‘चिढ़ती’ थीं पद्म‍िनी, एक्ट्रेस जिसने US को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

वैजयंतीमाला से ‘चिढ़ती’ थीं पद्म‍िनी, एक्ट्रेस जिसने US को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हीरोइनें हुई हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावां डांस से लोगों के दिलों पर राज किया। कुछ हीरोइनें ऐसी रहीं, जिनके हुनर का रंग पूरी दुनिया पर छा गया, और हर किसी ने उनका लोहा माना। ऐसी ही एक एक्ट्रेस रहीं, पद्मिनी। पद्मिनी का पूरा नाम पद्मिनी रामचंद्रन था। भरतनाट्यम में पारंगत पद्मिनी जब डांस करती थीं, तो सभी देखते रह जाते थे। इनके वैजयंतीमाला के साथ राइवलरी के चर्चे खूब आम रहे थे। पद्मिनी की 12 जून को 9वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। पद्मिनी भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके काम और सफलता के जरिए फैन्स ने आज भी एक्ट्रेस को दिल में बिठाया हुआ है। Monday Motivation में जानिए एक्ट्रेस की इंस्पायरिंग कहानी:

Padmini का जन्म 12 जून 1932 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उनकी दो और बहनें थीं, ललिता और रागिनी। इन तीनों बहनों को ‘ट्रावनकोर सिस्टर्स’ कहा जाता था। पद्मिनी ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे थे। फिल्मों में आने के बाद पद्मिनी ने तमिल और तेलुगू से लेकर हिंदी, मलयालम, और यहां तक कि रूसी भाषा की फिल्मों में भी खूब काम किया था।

राज कपूर संग जोड़ी, इन एक्टर्स संग काम

राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ पद्मिनी, फोटो: Twitter@FilmHistoryPic

पद्मिनी ने अपने करियर में राजकुमार, प्रेम नजीर, शम्मी कपूर, राज कपूर, एनटी रामाराव और रेखा के पिता व एक्टर जैमिनी गणेशन तक के साथ काम किया। बॉलीवुड में पद्मिनी ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘जिस देश में गंगा बहती है’ में नजर आई थीं। 1960 में आई ‘जिस देश में गंगा बहती है’ में पद्मिनी की जोड़ी राज कपूर के साथ थी। पद्मिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1948 में बॉलीवुड फिल्म ‘कल्पना’ से की थी। इसके बाद उन्होंने अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किए।

navbharat times -पापा Raj Kapoor की वजह से Rishi Kapoor ने मां Krishna संग छोड़ दिया था घर, बाद में दिल में उठी थी टीस!
navbharat times -वैजयंतीमाला की कॉन्ट्रोवर्शल लाइफ का खुलासा

padmini pic

फोटो: Twitter@FilmHistoryPic

वैजयंतीमाला के साथ राइवलरी

पद्मिनी, एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के साथ अपनी राइवलरी के कारण भी चर्चा में रहीं। इसकी वजह थी डांस। वैजयंतीमाला भी उस दौर की टॉप एक्ट्रेस थीं, और पद्मिनी की तरह की भरतनाट्यम में ट्रेंड थीं। इसी वजह से उन दोनों के बीच हमेशा ठनी रहती थी। साल 1984 में आई फिल्म ‘राज तिलक’ में तो पद्मिनी और वैजयंतीमाला के बीच एक डांस फेस-ऑफ भी था। इसके अलावा फिल्म Vanjikottai Valiban में भी इन दोनों के बीच डांस की कड़ी टक्कर देखी गई। पद्मिनी और वैजयंतीमाला की राइवलरी की वजह से इस गाने को भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कल्ट स्टेटस मिल गया।

padmini vaijayantmala

फिल्म राज तिलक में पद्मिनी और वैजयंतीमाला का डांस फेस-ऑफ, फोटो: YouTube

navbharat times -‘घमंड’ की लड़ाई में टूटी थी Madhubala और Dilip Kumar की सगाई, 9 साल के प्‍यार का अंत दे गया उम्रभर का दर्द
navbharat times -Vijay Sethupathi: पेट के लिए टेलीफोन बूथ पर काम करते थे विजय सेतुपति, रिजेक्शन झेल ऐसे बने साउथ के सुपरस्टार

actress padmini

अमेरिका को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

मात्र 16 साल की उम्र में करियर शुरू करने वालीं पद्मिनी ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया। उनकी जिंदगी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। साल 1961 में पद्मिनी ने अमेरिका के रहने वाले फिजिशयन से शादी कर ली, और फिर फिल्मों को अलविदा कह दिया। वह पति के साथ अमेरिका जाकर बस गईं और गृहस्थी पर ध्यान देने लगीं।

padmini ramchandran

navbharat times -जानलेवा एक्सीडेंट, पैर काटने की नौबत और 23 ऑपरेशन… मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं Vikram का हौसला, ऐसी है कहानी
navbharat times -Rishab Shetty: कभी पानी की बोतल बेचते थे ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी, 18 साल के स्ट्रगल के बाद ऐसे बने सुपरस्‍टार

‘गाइड’ में हो सकती थी सायरा बानू और वैजयंतीमाला

वार्नर ब्रदर्स संग काम करता है बेटा

पद्मिनी ने 1963 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम प्रेम रामचंद्रन है और वह अभी वार्नर ब्रदर्स के साथ काम करता है। साल 1977 में पद्मिनी ने न्यू जर्सी में एक क्लासिकल डांस स्कूल खोला, जिसका नाम ‘पद्मिनी स्कूल ऑफ आर्ट्स’ रखा। आज पद्मिनी के इस स्कूल की गिनती अमेरिका के सबसे बड़े क्लासिकल डांस इंस्टिट्यूशन में होती है।