विल जैक्स ने 41 गेंदों में सेंचुरी ठोककर रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट-गेल को पछाड़ा; RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

6
विल जैक्स ने 41 गेंदों में सेंचुरी ठोककर रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट-गेल को पछाड़ा; RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी


विल जैक्स ने 41 गेंदों में सेंचुरी ठोककर रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट-गेल को पछाड़ा; RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 मैच में अपने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 41 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों के दम पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। जैक्स ने विराट कोहली (44 गेंदों में नाबाद 70) के साथ 166 रन की दमदार साझेदारी की। जैक्स ने छक्का लगाकर ना सिर्फ अपनी सेंचुरी कंप्लीट बल्कि आरसीबी को 9 विकेट से यादगार जीत दिलाई। आरसीबी ने 201 रन का लक्ष्य महज 16 ओवर में चेज कर लिया।

जैक्स ने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने आईपीएल चेज में तीसरा सबसे तेज शतक मारने का कमाल किया है। उन्होंने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा है, जो चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 2008 में 42 गेंदों में शतक बनाया था। गिलक्रिस्ट उस वक्त डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। आईपीएल में सबसे तेज सैकड़ा बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के विरुद्ध 30 गेंदों में सेंचुरी लगा दी थी। गेल तब आरसीबी फ्रेंचाइजी में थे।

जैक्स ने आईपीएल में फिफ्टी के बाद सबसे कम गेंदों में 50 रन जोड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। वह सिर्फ 10 गेंदों के अंदर 50 से 100 के स्कोर तक पहुंच गए। पिछला रिकॉर्ड 13 गेंदों का था, जो गेल ने 2013 में पुणे के विरुद्ध बनाया था। जैक्स और कोहली जीटी के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप का कमाल किया है। दोनों ने संजू सैमसन और रियान पराग का पीछे छोड़ा, जिन्होंने मौजूदा सीजन में गुजराज के सामने 130 रन की साझेदारी की थी।

आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

30 – क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु 2013

37 – यूसुफ पठान बनाम एमआई, मुंबई बीएस 2010

38 – डेविड मिलर बनाम आरसीबी, मोहाली 2013

39 – ट्रैविस हेड बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2024

41 – विल जैक आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद 2024

आईपीएल चेज में सबसे तेज शतक

37 – यूसुफ पठान बनाम एमआई (2010)

38 – डेविड मिलर बनाम आरसीबी (2013)

41 – विल जैक्स बनाम जीटी (2024)

42 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम एमआई (2008)

45 – जॉनी बेयरस्टो बनाम केकेआर (2024)

45 – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)

जीटी के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

166* वी कोहली – डब्ल्यू जैक्स अहमदाबाद 2024

130 संजू सैमसन – रियान पराग जयपुर 2024

115 विराट कोहली – फाफ डुप्लेसी वानखेड़े 2022

113 ऋषभ पंत – अक्षर पटेल दिल्ली 2024

आरसीबी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। आरसीबी ने आईपीएल में दूसरी बार 200 प्लस रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है। यह उसकी दूसरी बड़ी रन चेज है। इससे पहले, आरसीबी ने 2010 में पंजाब के विरुद्ध 200 प्लस का टारगेट हासिल किया था। वहीं, आरसीबी ने आईपीएल में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की है। आरसीबी ने 24 गेंद बाकी रहते ऐसा किया। एमआई ने 2023 में 21 गेंद बाकी रहते मैच जीता था।

आईपीएल में आरसीबी के सफल रन चेज 

204 बनाम पंजाब, बेंगलुरु 2010

201 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024

192 बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट, बेंगलुरु 2016

187 बनाम एसआरएच, हैदराबाद 2023

आईपीएल में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत 

24 – आरसीबी बनाम जीटी अहमदाबाद 2024

21 – एमआई बनाम आरसीबी वानखेड़े 2023

15 – डीसी बनाम जीएल दिल्ली 2017

12 – एमआई बनाम एसआरएच वानखेड़े 2023

आईपीएल 2023 के बाद से दिन बनाम रात के खेल में आरसीबी

दिन के मैच: छह मैचों में पांच जीते

रात के मैच: 18 मैचों में पांच जीते



Source link