विपक्ष की घोषणाएं खोखली, भरोसा सिर्फ मोदी-योगी के नेतृत्व पर: फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री बोले- चुनाव आयोग पर आरोप लगाना राजनैतिक दोहरापन – Firozabad News h3>
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- विपक्ष की घोषणाएं खोखली हैं। जनता को अब सिर्फ मोदी और योगी के नेतृत्व पर ही भरोसा है।
Advertising
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- जनता वादों से नहीं, परिणामों से प्रभावित होती है। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव, मणिपुर मुद्दे और ठाकरे भाइयों की रैली जैसे तमाम सवालों पर उन्होंने खुलकर जवाब दिए।
पढ़िए मंत्री जयवीर सिंह से 4 सवाल-जवाब…
सवाल : बिहार में कांग्रेस का वादा है कि वह सत्ता में आने पर 5 लाख सैनिटरी पैड बांटेगी। इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी की फोटो छापने को लेकर आलोचना की है। क्या कहेंगे? जवाब : यह सब केवल चुनावी घोषणाएं हैं। कांग्रेस देश के अलग-अलग राज्यों में इस तरह के वादे पहले भी करती रही है, लेकिन जनता अब इनके खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती। जनता को भरोसा है मोदी और योगी जी की ठोस योजनाओं और नेतृत्व पर। बिहार की जनता भी इसी भरोसे को कायम रखेगी।
Advertising
सवाल : तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची का संशोधन बीजेपी की साजिश है, जो दिल्ली से बैठकर किया जा रहा है। इस पर आपकी प्रतिक्रिया? जवाब : यह मांग तो खुद विपक्ष ने की थी। महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों के चुनावों के बाद विपक्ष ने ही कहा था कि मतदाता सूची का वेरिफिकेशन होना चाहिए। अब जब चुनाव आयोग ने वही किया तो वही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, यह उनकी राजनीति का दोहरापन दर्शाता है।
सवाल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर मणिपुर की अनदेखी का आरोप लगाया है। इस पर क्या कहेंगे? जवाब : प्रधानमंत्री मोदी देश के हर नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। पहलगाम की घटना के बाद हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर दुनिया को दिखाया कि भारत अपने लोगों की सुरक्षा में किसी से पीछे नहीं। मणिपुर हो या कश्मीर, हमारी सरकार हर क्षेत्र को एक दृष्टि से देखती है।
सवाल : उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दशकों बाद एक मंच पर रैली कर रहे हैं। इसे कैसे देखते हैं? जवाब : अच्छी बात है कि परिवार इकट्ठा हो रहा है। इसमें क्या दिक्कत है? पर अब देश की जनता सिर्फ भावनाओं से नहीं, काम के आधार पर निर्णय लेती है। रैली कर लेना एक बात है, जनता के लिए काम करना दूसरी।
Advertising
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News